{"_id":"9d8682290cd63926e5399c6f40986202","slug":"now-pari-have-new-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"परी को मिल गया नया आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परी को मिल गया नया आशियाना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Oct 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के दौरान परिजनों को खो चुकी ढाई वर्षीय परी को नया घर मिल गया है। जल्द ही वह नए घर चली जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लगभग चार माह पूर्व इस मासूम का परिवार एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया था, हादसे में सिर्फ परी ही जिंदा बची थी।
इसके बाद परी को पहले ऋषिकेश अस्पताल, फिर दून अस्पताल लाया गया। इस दौरान ही यह लगभग तय हो गया था कि परी को गोद दिया जाएगा। परी को तब से शिशु निकेतन में रखा गया।
दंपति के साथ सभी प्रक्रियाएं पूरी
बताया गया है कि परी को गोद लेने के लिए दो आवेदन आए थे, इनमें से एक दंपति के साथ सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी की जा चुकी हैं। जल्द परी को गोद दे दिया जाएगा।
विज्ञापन