फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now mining on 'mafia rule'

अब खनन पर होगा 'माफिया राज'

Wed, 21 Aug 2013 10:24 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
Now mining on 'mafia rule'

प्रदेश में सरकारी एजेंसियों से खनन का कार्य वापस लेकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी हो चुकी है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो नदियों में दबंग लोगों का राज कायम हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि शासन के एक वरिष्ठ नौकरशाह के इशारे पर यह पूरा खेल किया जा रहा है।

विज्ञापन


फिलहाल, प्रदेश की नदियों से खनन और चुगान का काम उत्तराखंड वन विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के जिम्मे है। इसके लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की फौज तैनात की गई है।
विज्ञापन


इससे खनन और चुगान कार्य पर सरकार का नियंत्रण रहता है और रायल्टी भी आती है। लेकिन अब यह काम निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। खनन कार्य के ठेकों की नीलामी के संबंध में एक आदेश भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन कार्य निजी हाथों में जाते ही निगमों की भूमिका गौण हो जाएगी। सरकार का भी कोई ठोस नियंत्रण नहीं रह जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर दो दिन पहले दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें इसे लेकर पूरा ताना बाना बुना गया।

इन नदियों में हो रहा खनन और चुगान
गोला, नंधौर, शारदा, कोसी, दाबका, सौंग और जाखन

35 नदियों में खनन की तैयारी

सात नदियों के अलावा प्रदेश की 35 और नदियों में खनन कार्य शुरू कराने की कोशिश की जा रही है। पर्यावरण क्षति के आकलन के लिए कंसलटेंट की तैनाती भी कर दी गई है। अगर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने अनुमति दे दी तो अफसरों के अलावा खनन माफिया की चांदी हो जाएगी।

बढ़ेगा अपराध
माफिया को खनन का ठेका देते ही उत्तराखंड की शांत वादियों में अपराध बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खनन को लेकर गैंगवार होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। सूत्र बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के कुछ माफिया के इशारे पर प्रदेश का एक नौकरशाह यह पूरा खेल करने में जुटा है।

खनन और चुगान का कार्य वन विकास निगम से वापस लिया जाना उचित नहीं है। इससे अपराध का ग्राफ बढ़ेगा। साथ ही वन विकास निगम में भी ताला लग जाएगा। इसको लेकर मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा।

- कुंवर प्रणव चैंपियन, अध्यक्ष वन विकास निगम

यह बेहद दुखद है कि वन विकास निगम को खनन और चुगान का कार्य वापस लिया जा रहा है। इससे निगम के पास से काम हट जाएगा, जिससे कर्मचारियों के बेरोजगार होने का संकट खड़ा हो जाएगा। अगर सरकार की ओर से ऐसा कदम उठाया गया तो इसका विरोध किया जाएगा।
-संतोष रावत, कर्मचारी नेता

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed