Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now granddaughter of Tehri Raj family will follow traditions related to Badrinath dham

Exclusive: अब राज परिवार की नातिन निभाएगी बदरीनाथ धाम से जुड़ी परंपराएं, महारानी खुद सिखा रहीं सभी विधि-विधान

Wed, 23 Apr 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी विजयलक्ष्मी भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
विजयलक्ष्मी भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

टिहरी राज दरबार में भगवान बदरी विशाल के अभिषेक में प्रयोग होने वाले तिलों के तेल को पिरोने की परंपरा पूरी तरह से धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है।

विज्ञापन
Now granddaughter of Tehri Raj family will follow traditions related to Badrinath dham
महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए हर साल नरेंद्रनगर राजदरबार में तिलों का तेल पिरोया जाता है। यह परंपरा राज परिवार 17वीं सदी के सातवें दशक से निभाता आ रहा है। वर्तमान में महाराज मनुजेंद्र शाह और उनकी पत्नी महारानी राज्यलक्ष्मी शाह इस परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं, लेकिन सबके मन में सवाल था कि आगे इस परंपरा को कौन निभाएगा। इसका पटाक्षेप राजमहल में तिलों का तेल पिरोने के दौरान महारानी राज्यलक्ष्मी शाह ने कर दिया। उन्होंने बताया, आगे हमारी नातिनी परंपरा को बढ़ाएगी। उसे मंदिर से जुड़ी परंपराएं और विधि-विधान सिखा रही हूं।

विज्ञापन


टिहरी राज दरबार में भगवान बदरी विशाल के अभिषेक में प्रयोग होने वाले तिलों के तेल को पिरोने की परंपरा पूरी तरह से धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसकी तिथि वसंत पंचमी के दिन तय की जाती है। डिम्मर गांव से पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर स्थित राज दरबार पहुंचते हैं। तय मुहूर्त के अनुसार चयनित की गई सुहागिन महिलाएं भुने हुए तिलों को पिरोना शुरू करती हैं। यह पूरी प्रक्रिया तब तक चलती है, जब तक की घड़ा पूरा नहीं भर जाता।
विज्ञापन


Badrinath Yatra: टिहरी राज दरबार से शुरू हुई गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, सुहागिनों ने पिरोया तिल का तेल
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन इस पूरी प्रक्रिया में 8 से 10 घंटे का समय लग जाता है। खास बात यह है कि जिन महिलाओं को इस कार्य के लिए चिह्नित किया जाता है, उन्हें परंपराओं का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके अलावा अनुभव भी होना जरूरी है। हर कोई सुहागिन महिला इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकती है। वहीं जिनके परिवार में किसी की मृत्यु हुई हो उन महिलाओं को भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल नहीं किया जाता है।

Trending Videos

महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह बताती हैं कि वे पूर्वजों की सदियों से स्थापित परंपरा का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने अपनी आने वाली पीढ़ी को भी इस धार्मिक कार्य करने की सीख दी है। वह बताती हैं कि टिहरी राजदरबार से जुड़ीं भविष्य की पीढ़ी भी बदरीनाथ मंदिर से जुड़ीं परंपराओं को निभाने के लिए तैयार है। खास तौर से इस आयोजन के लिए आई माला राज्यलक्ष्मी शाह की नातिनी का कहना है कि स्कूली शिक्षा और परीक्षा के कारण वो नहीं आ पाती थी, लेकिन अब यहां आकर इसमें शामिल होती रहेंगी।

बदरीनाथ नहीं गई पर 35 साल से गाडू घड़ा अनुष्ठान में हो रहीं शामिल
गाडू घड़ा के लिए तिलों का तेल पिरोने के लिए जो सुहागिन महिलाएं पहुंची हैं, वो कई पीढि़यों से इस परंपरा को निभा रही हैं। सरिता जोशी बताती हैं कि वो 35 साल से इस अनुष्ठान में शामिल हो रहीं हैं। इससे पहले उनकी सास परंपरा को निभाती थीं। हालांकि वो अभी तक बदरीनाथ धाम नहीं गईं हैं, लेकिन भगवान के निमित जो तेल निकाला जाता है, उसमें शामिल होकर ही भगवान की सेवा का हिस्सा बन जाती हूं। क्षमा शर्मा का कहना है कि वे गत 25 साल से इस अनुष्ठान में शामिल हो रही हैं। इसी सेवा का प्रतिफल होगा कि मैं गत वर्ष भगवान के दर्शन कर पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed