फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now garbage will rise from house to house in Rampur Bhauwala

अब रामपुर भाऊवाला में घर-घर से उठेगा कूड़ा

Thu, 15 Aug 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now garbage will rise from house to house in Rampur Bhauwala
रामपुर भाऊवाला क्षेत्र में कूड़ा वाहनों के शुभारंभ पर मौजूद लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला में अब घर-घर से कूड़े का उठान किया जाएगा। इसके लिए पेयजल स्वच्छता समिति रामपुर भाऊवाला और ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति नौगांव के माध्यम से एक ई-रिक्शा और एक वाहन ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया गया है। बुधवार को सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी और निदेशक (स्वजल) उदयराज सिंह ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत न्याय पंचायत स्तर पर कूड़ा पृथक्करण केंद्र का भी शुभारंभ किया। इस केंद्र में गीले और सूखे कूड़े को पृथक करने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सचिव (पेयजल) अरविंद सिंह ने लोगों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्राकृतिकसंसाधनों पर जितना अधिकार हमारा है। उतना ही अधिकार आने वाली पीढ़ी का है। इसलिए हमें प्राकृतिक संसाधनों संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, निवर्तमान प्रधान रामपुर भाऊवाला प्रवीण चौहान, प्रदीप यादव, देवकी सिंह, राजकुमार रौतेला, डॉ. नीलम पंत, डॉ. हर्षमणि पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

250 फलदार पौधे रोपे
सेलाकुई। कार्यक्रम के दौरान सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी और निदेशक(स्वजल) उदयराज सिंह ने जल शक्ति अभियान के तहत गांव स्थित पौराणिक कुएं के पास पौधरोपण भी किया। इस अभियान के तहत कुएं के आसपास 250 फलदार पौधे रोपे गए। अभियान में एसएन मेमोरियल स्कूल के छात्रों के साथ ही ग्राम पंचायत रामपुर भाऊवाला, नौगांव, भगवानपुर जुलो, कांसवाली कोठरी, मिसराज पट्टी के ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने पौराणिक कुएं को जिंदा करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed