फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now cyber thugs have spread the trap of patriotism

सावधान : अब साइबर ठगों ने बिछाया देश प्रेम का जाल

Wed, 21 May 2025 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Now cyber thugs have spread the trap of patriotism
ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में उपजे देशप्रेम को भुनाने का भी साइबर ठगों ने षड्यंत्र रचा है। इसके लिए एक संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें भारतीय सेनाओं को मजबूत करने के लिए एक बैंक खाते में पैसा जमा कराए जाने की अपील की जा रही है। यही नहीं इसके लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की सलाह और कैबिनेट में पास निर्णय की बात कही जा रही है। गणित इस तरह से लगाया गया है कि कोई भी देश प्रेमी इसके झांसे में आ सकता है। ऐसे में साइबर पुलिस ने भी इस तरह के संदेश से दूर रहने की सलाह दी है। ऐसे संदेशों से सावधान होने की जरूरत है। संदेश कुछ इस तरह से है कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भारत सरकार को सलाह दी है कि एक खाता सेना के कल्याण और बलिदानियों के परिवार की मदद के लिए खोल दिया जाए। दावा यह भी है कि अक्षय कुमार की सलाह पर कैबिनेट हुई और सरकार ने एक खाता खुलवा भी दिया। संदेश में बाकायदा कैनरा बैंक का एक खाता लिखा भी गया है। गणित कुछ इस तरह से है कि देश में 130 करोड़ जनता है। इसमें से 70 प्रतिशत जनता भी अगर हर दिन एक रुपया भी जमा करेगा तो हर दिन 3000 करोड़ रुपये जमा होंगे। इस तरह साल भर में यह रकम 36 हजार करोड़ रुपये पहुंच जाएगी। इस रकम से नए हथियार खरीदे जाएंगे और न जाने क्या-क्या इस संदेश में दावे किए गए हैं। लेकिन, सच तो यह है कि इस तरह का कोई खाता खोला ही नहीं गया है। उत्तराखंड साइबर पुलिस से भी बात की गई तो उन्होंने इस तरह के संदेशों को सरासर गलत ठहराते हुए इनसे बचने की सलाह दी है। जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करने की बात भी कही गई है। इस तरह के संदेशों को वायरल कर साइबर ठग देश के लोगों की भावनाओं से खेलना चाह रहे हैं। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि अगर एक दिन भी अगर 10 प्रतिशत लोगों ने भी उनकी बातों पर विश्वास कर लिया तो एक ही दिन में साइबर ठग सैकड़ों करोड़ रुपये अपने खाते में मंगवा लेंगे। लिहाजा, ठगों की इस चाल से बचने की जरुरत है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि इस तरह के संदेशों पर ध्यान न देने की अपील जनता से की जा रही है। इस तरह की तरकीब से कोरोना काल में साइबर ठगों ने खूब ठगी की थी। उस वक्त सरकार की मदद के लिए क्यूआर कोड, खाता नंबर और मोबाइल नंबर वायरल किए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed