{"_id":"b66709bf8cee7960eb40e81f1c885ae8","slug":"now-cpu-vigil-on-criminal-also-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में अपराधियों पर नजर रखेगी सीपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में अपराधियों पर नजर रखेगी सीपीयू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Aug 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में अब सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) के जवान अब क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी भी उठाएंगे।
विज्ञापन
यूनिट के जवान अब रात एक बजे तक मुख्य मार्ग के अलावा बाहरी इलाकों में भी मुस्तैद रहेंगे। अपराधियों के अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर भी यूनिट की नजर रहेगी।
किसी भी घटना की स्थिति में पुलिस इस यूनिट की मदद ले सकेगी। डीजीपी बीएस सिद्धू ने सीपीयू की ड्यूटी का समय बढ़ा दिया है।
एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय के मुताबिक रात में ट्रैफिक काफी कम हो जाता है। ऐसे में यूनिट को पुलिस की मदद के लिए लगाया गया है।
चार शिफ्टों में रहेगी ड्यूटी
सीपीयू की 10 हॉक मोबाइल और जंबो जीप चार शिफ्टों में काम करेगी। पहली शिफ्ट सुबह आठ से 12, दूसरी 12 से चार, तीसरी चार से आठ और चौथी रात आठ से एक बजे तक होगी। कंट्रोल रूम से जवानों की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन