फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now 150 learning driving licenses will be made daily

आरटीओ में अब प्रतिदिन 150 आवेदकों को जारी किए जाएंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Wed, 27 Oct 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now 150 learning driving licenses will be made daily
देहरादून। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लंबे समय से इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए खबर राहत देने वाली है। आवेदकों के बैकलॉग को देखते हुए अब प्रतिदिन 150 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का कोटा निर्धारित होगा। साथ ही समय में भी बदलाव किया जाएगा। अब सुबह सात से 11 बजे के बजाय सुबह 10 से लेकर दो बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इस बाबत आरटीओ ने प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय को भेजा है।
विज्ञापन

आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन करने की अवधि में भी बदलाव किया जा रहा है। फिलहाल वर्तमान में आवेदक 30 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं। तीस दिन के बाद स्लाट नहीं मिल रहा है। अब इसमें बदलाव करते हुए 90 दिन किया जा रहा है। अब कोई भी आवेदक 90 दिन यानी 3 माह तक किसी भी तिथि पर ऑनलाइन आवेदन कर स्लाट बुक करा सकता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी से भी संकट
आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि कार्यालय में कर्मचारियों की कमी की वजह से भी लर्निंग व अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में तमाम दिक्कतें आ रही हैं। रही सही कसर चारधाम यात्रा ने पूरी कर दी है। कई कर्मचारियों के चारधाम यात्रा ड्यूटी पर लगाए जाने से कर्मचारियों की संख्या और कम हो गई है कर्मचारियों की कमी की वजह से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में आला अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed