फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   notice to harish rawat

रैली में घोषणाएं करना सीएम को पड़ा मंहगा

Thu, 01 May 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, काशीपुर
अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 01 May 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
notice to harish rawat

कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की काशीपुर की जनसभा में घोषणाएं करना मुख्यमंत्री हरीश रावत को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


पढ़िए, फर्जी कैप्टन बनकर सेना भर्ती के नाम पर ठगे लाखों

चुनावी जनसभा में किसानों को पेंशन देने और अन्न आरक्षण योजना जैसी घोषणाएं करने पर मुख्यमंत्री चुनाव आयोग के वीडियो में कैद हो गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सीएम को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


राहुल की रैली में बोले सीएम
बीते मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की श्रीराम लीला मैदान में चुनावी सभा थी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग राहुल को सुनने उमड़े थे। जनसभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंच संभाला और आनन-फानन में कुछ घोषणाएं कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िए, 'आई ऐम केजरीवाल, नहीं सहूंगा शोषण, करूंगा अनशन'


मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को सरकार किसानों को पेंशन देगी। पूरे राज्य में अन्न आरक्षण योजना लागू होगी। प्रत्येक परिवार को 30 हजार रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराएगी। यही नहीं गरीबों के इलाज में होने वाले खर्च का भुगतान सरकार करेगी।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नोटिस जारी
उधर बुधवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को आचार संहिता के दौरान घोषणाएं करने पर नोटिस जारी कर दिया।

पढ़िए, राहुल ने बोतल से निकाला अटल सरकार का 'जिन्न'

डॉ. श्रीवास्तव के मुताबिक जनसभा में केंद्र सरकार द्वारा तैनात जनरल ऑब्जर्वर और एक्सपेनडिचर तैनात थे। उनके निर्देश पर पूरी जनसभा की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई थी। उसी के आधार पर नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed