सीएम की पत्नी को महंगा पड़ा नर्तकियों का डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के खानपुर में आयोजित चुनावी सभा में डांस करवाने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत को नोटिस जारी किया गया है।
रविवार को खानपुर में कांग्रेस की रैली के दौरान डांसर की ओर से डांस किए जाने और नेताओं की ओर से कथित तौर पर रुपये लुटाए जाने के मामले का संज्ञान लिया गया है।
इस मामले में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीएस धनिक ने कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इसके साथ ही लक्सर के एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
जनता को प्रलोभन देने का लगाया आरोप
लक्सर और खानपुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यक्रम में नर्तकियों के नचाने को भाजपा भुनाने में लगी है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि कांग्रेस में इतनी निराशा भर चुकी है कि प्रत्याशी संस्कृति से गिर कर फूहड़ता प्रस्तुत कर भीड़ जुटा रही है। लेकिन इसका जवाब जनता जरूर देगी।
सोमवार को प्रेसवार्ता करते हुए कुलदीप गुप्ता ने कहा कि जनपद हरिद्वार धार्मिक लोगों का जिला है। इस नगरी में इस तरह से नर्तकियों और बार बालाओं को बुलाकर नचाने का घिनौना कार्य कांग्रेस कर रही है।
इससे जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। कहा कि कांग्रेस भाजपा के बढ़ते जनाधार से बैचेन है।
सीएम पर हरिद्वार की उपेक्षा का आरोप
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी जनता को प्रलोभन दे ले, लेकिन कांग्रेस की असलियत सब जान चुके हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जनपद की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 16 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश सरकार गिरेगी और भाजपा की सरकार आएगी।
जिला महामंत्री राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा घर-घर जाकर वोट मांग रही है, लेकिन कांग्रेसी मुंह छिपाकर जनता को प्रलोभन दे रही है।
लेकिन जनता सब जान चुकी हैं। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह एवं महामंत्री आशु चौधरी शामिल हुए।