फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Not enrolled in DBS PG college less than 90 percent

डीबीएस में 90 प्रतिशत से कम पर दाखिला नहीं

Mon, 15 Jul 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Not enrolled in DBS PG college less than 90 percent
डीबीएस पीजी कॉलेज में इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कॉलेज सोमवार को पहली मेरिट ऑनलाइन करने जा रहा है। कॉलेज में बीएससी पीसीएम में 90 परसेंट से कम पर दाखिले का मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा बीए में 78 प्रतिशत से कम पर मौका नहीं है।
विज्ञापन

डीबीएस के प्रिंसिपल डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि मेरिट लिस्ट तैयार हो चुकी है। मेरिट लिस्ट सोमवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जिन छात्रों का इस मेरिट में नाम होगा, वे 18 जुलाई से दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए उन्हें अपने सभी मूल प्रमाण पत्र लेकर आने होंगे। पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले 18, 19 और 20 जुलाई को होंगे।
विज्ञापन

कोर्स का नाम जनरल ओबीसी अदर स्टेट एससी एसटी
बीए 78 70 78 65 73
बीएससी पीसीएम 90 85.67 92.3 73.33 86
बीएससी पीएमजी 78.67 69.67 79.33 48.67 69
बीएससी पीएमडी 80.67 75.33 87 60.67 69
बीएससी सीबीजेड 78.33 73.67 82.67 64.33 65.33
बीएससी बीजेडजी 75.67 68 83.33 60 75.33
पिछले साल के मुकाबले कटऑफ
डीबीएस कॉलेज में हर साल दाखिलों की मारामारी रहती है। पिछले साल के मुकाबले देखें तो इस साल कटऑफ डाउन हो गई है। लास्ट ईयर बीएससी पीसीएम में कटऑफ 92.01 प्रतिशत थी जबकि इस साल 90 प्रतिशत है। बीए की कटऑफ थोड़ी बढ़ी है। लास्ट ईयर 77.20 से इस साल 78 परसेंट पहुंची है। बीएससी पीएमजी की कटऑफ लास्ट ईयर 77 प्रतिशत थी जो कि इस साल 78.67 है। बीएससी पीएमडी की कटऑफ लास्ट ईयर 83 प्रतिशत थी जो कि इस साल 80.67 प्रतिशत रही है। बीएससी बीजेडजी की कटऑफ 73.67 प्रतिशत से इस साल 75.67 प्रतिशत रही है। बीएससी सीबीजेड की कटऑफ लास्ट ईयर 80.33 थी जो कि इस साल 78.33 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें अपनी मेरिट लिस्ट : http://www.dbscollegedehradun.in/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed