फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Non-violence, Compassion, and Equality Are Essential for Human Development: Governor

मानवता विकास के लिए अहिंसा, करुणा व समानता बहुत जरूरी : राज्यपाल

Sun, 19 Apr 2026 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Non-violence, Compassion, and Equality Are Essential for Human Development: Governor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि मानवता विकास के लिए अहिंसा, करुणा, समानता बहुत जरूरी है। आज दुनिया कई समस्याओं जैसे अस्थिरता, पर्यावरण संकट व सामाजिक असमानता का सामना कर रही है। इन समस्याओं का समाधान केवल नीतियों से नहीं, बल्कि लोगों के अंदर बदलाव और अच्छे विचारों से ही संभव है।
रविवार को नई दिल्ली में अहिंसा विश्व भारती की ओर से जैन आचार्य लोकेश मुनि के जन्मोत्सव पर आयोजित विश्व शांति सद्भावना सम्मेलन में राज्यपाल ने कहा, महावीर स्वामी के अहिंसा, अनेकांतवाद और अपरिग्रह के संदेश को आज भी प्रासंगिक है। भारत हमेशा वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को मानता आया है और दुनिया को एकता और भाईचारे का संदेश देता रहा है।
विज्ञापन

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों पर आधारित विकास है। उन्होंने आचार्य लोकेश मुनि के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज में नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान और सामाजिक समरसता के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed