{"_id":"bc81da731c259c056f0670306205e184","slug":"non-subsidy-lpg-gas-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बाजार भाव पर मिलेगा LPG सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बाजार भाव पर मिलेगा LPG सिलेंडर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्ट बेनीफिट ऑफ ट्रांसफर ऑन एलपीजी(डीबीटीएल) योजना का पहला चरण यानी ग्रेस पीरियड खत्म हो गया।
विज्ञापन
एक अप्रैल से सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बाजार भाव खरीदना होगा। योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं की सब्सिडी तो उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी, लेकिन योजना से नहीं जुड़े उपभोक्ताओं को सब्सिडी रोक ली जाएगी।
जानकारी के अनुसार अभी तक प्रदेश में करीब 81 फीसदी उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं। बाकी उपभोक्ताओं को 30 जून तक का समय (पार्किंग पीरियड) दिया गया है। इस दौरान इन उपभोक्ताओं को गैर रियायती दरों पर सिलेंडर मिलेगा और सब्सिडी की राशि जमा हो जाएगी।
विज्ञापन
30 जून तक उपभोक्ता योजना से जुड़ जाते हैं तो तीनों महीने की सब्सिडी मिल जाएगी, नहीं तो लैप्स हो जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी पीएस पांगती के अनुसार जिले में औसतन 82.94 फीसदी उपभोक्ता योजना से जुड़े हैं।
विज्ञापन
7700 ने कहा सब्सिडी को ना
डायरेक्ट बेनीफिट ऑफ ट्रांसफर ऑन एलपीजी(डीबीटीएल) योजना का पहला चरण मंगलवार को समाप्त हो गया। इस दौरान प्रदेश के 13.86 लाख उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं। वहीं करीब 7700 उपभोक्ताओं ने फार्म भरकर सब्सिडी का लाभ लेने से मना कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए संपन्न लोगों से सब्सिडी को छोड़ने की अपील की थी। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन(आईओसी) की इंडेन गैस से जुडे़ 6907 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी लेने से इंकार कर दिया है।
वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरशन लिमिटेड(एचपीसीएल) की हिंदुस्तान गैस के करीब 481 और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड(बीपीसीसीएल) के 312 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी लेने से मना किया है।
प्रदेश में गैस एजेंसी-203
गैस कनेक्शन- 1710757
डीबीटीएल से जुड़े-1386847
देहरादून में स्थिति
गैस एजेंसी-55
कुल कनेक्शन-449254
डीबीटीएल से जुड़े-372589
कंपनियों की स्थिति
आईओसी-
गैस एजेंसी-40
गैस कनेक्शन-345862
डीबीटीएल से जुड़े- 288295
बीपीसी-
गैस एजेंसी-10
गैस कनेक्शन-73000
डीबीटीएल से जुड़े- 59588
एचपीसी-
गैस एजेंसी-5
गैस कनेक्शन-30392
डीबीटीएल से जुड़े- 24706
(आंकड़े-जिला पूर्ति विभाग के अनुसार)