फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Non-military background People will not be appointed in Upanal from today

कोविड काल में हुए आदेश की समय सीमा खत्म: आज से उपनल में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की नहीं होगी नियुक्ति

Fri, 01 Apr 2022 08:48 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Apr 2022 08:48 AM IST
सार

2020 में कोविड की वजह से गैर सैन्यपृष्ठभूमि के लोगों के लिए फिर से इसके माध्यम से नियुक्ति का रास्ता खोल दिया गया था। शुरूआत में एक साल के लिए नियुक्ति का रास्ता खोले जाने के बाद इसे कुछ और समय के लिए बढ़ाया गया, लेकिन अब 31 मार्च 2022 के बाद गैर सैन्यपृष्ठभूमि के लोग उपनल के माध्यम से नियुक्ति नहीं पा सकेंगे।

विज्ञापन
Non-military background People will not be appointed in Upanal from today
नियुक्तियों पर रोक - फोटो : Getty Images

विस्तार

आज से उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोग नियुक्ति नहीं पा सकेंगे। उपनल के महाप्रबंधक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (सेवानिवृत्त) के मुताबिक कोविड काल के दौरान गैर सैन्यपृष्ठ भूमि के लोगों को भी नियुक्ति का आदेश हुआ था। 31 मार्च को इसकी समय सीमा खत्म हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए 2004 में उपनल का गठन किया गया था, ताकि इसके माध्यम से विभिन्न विभागों में उन्हें नियुक्तियां दी जा सकें। लेकिन समय-समय पर इसमें गैर सैन्यपृष्ठभूमि के लोगों की भर्ती होती रही है। पूर्व में वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य सचिव ने पूर्व सैनिकों के अलावा गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों को भी उपनल से भर्ती का शासनादेश जारी किया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...देहरादून: महिला चिकित्सक ने सचिव की पत्नी पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की नाराजगी के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। जबकि अब 2020 में कोविड की वजह से गैर सैन्यपृष्ठभूमि के लोगों के लिए फिर से इसके माध्यम से नियुक्ति का रास्ता खोल दिया गया था। शुरूआत में एक साल के लिए नियुक्ति का रास्ता खोले जाने के बाद इसे कुछ और समय के लिए बढ़ाया गया, लेकिन अब 31 मार्च 2022 के बाद गैर सैन्यपृष्ठभूमि के लोग उपनल के माध्यम से नियुक्ति नहीं पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed