{"_id":"a9cc9496fea52ea16a478972ef741a01","slug":"non-bailable-arrest-warrants-against-ramdev-s-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Oct 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को बंधक बनाकर रखने के मामले में आरोपी योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामभरत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ फेज-दो से हाल ही में बंधक युवक को छुड़वाने के बाद से ही पुलिस रामभरत की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस ने रामभरत की तलाश में कई जगह छापे भी मारे लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
पढें, भक्तों को खींच लाई बदरी-केदार की ताकत
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद भी जब रामभरत पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो हरिद्वार पुलिस ने एसीजीएम कोर्ट से रामभरत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवा लिया है।
युवक को बंधक बनाने का मामला
रामभरत पर पतंजलि योगपीठ फेज-दो में युवक को बंधक बनाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत की तलाश में छापे मारे लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
पढें, 'गंगा को रास नहीं आए संतो के ठाठ छोड़े घाट'
पुलिस ने कैमरों की रिकार्डिंग की फुटेज भी मामले में तलाश की, लेकिन इसमें भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पूरे मामले में पतंजलि से कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और उपस्थिति रजिस्टर को कब्जे में लेकर एक सुरक्षाकर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पढें, कांग्रेस ड्रग और सैक्स रैकेट में फंसाना चाहतीः रामदेव
रामदेव ने कहा कांग्रेस की साजिश
पूरे मामले में योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि उनके खिलाफ कांग्रेस साजिश रच रही है, जिसमें बेवजह उनके परिजन भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद वह कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।