फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nomination start  for Film Festival

फिल्म फेस्टिवल के लिए नॉमीनेशन शुरू, हेमंत की पहुंची तीन फिल्में

Sun, 10 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
nomination start  for Film Festival
हेमंत पांडे - फोटो : file photo

सितंबर में होने वाले तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नॉमीनेशन शुरू हो गए हैं। अब तक ज्यूरी के पास दो सौ फिल्में पहुंच गई हैं। फेस्टिवल के लिए इनमें से 40 फिल्मों का चयन किया जाएगा। अभिनेता हेमंत पांडे की भी तीन फिल्में फेस्टिवल के लिए पहुंची हैं। 

विज्ञापन


हिम एजुकेशन सोसायटी की ओर से 10,11 और 12 सितंबर को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी की ओर से दून में दूसरी बार फेस्टिवल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस बार फेस्टिवल में गढ़वाली और कुमाऊंनी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। साथ ही हिंदी, तेलगू और तमिल फिल्में भी लोग देख सकेंगे। 

फेस्टिवल डायरेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि अभिनेता हेमंत पांडे की तीन फिल्में बदरी, गोपी भिना और राजू बजरंगी फेस्टिवल के लिए पहुंची हैं। 

कोशिश रहेगी कि तीनों फिल्म दिखाई जाएं, क्योंकि इन फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है और फेस्टिवल में लोकल फिल्मों का महत्व अधिक होगा। उम्मीद है कि अन्य स्थानीय निर्देशक भी अपनी फिल्में भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल में ही दिखेगी फिल्म
अभिनेता हेमंत पांडे ने खुशी जताई कि उनकी फिल्मों को फेस्टिवल के लिए तवज्जों दी जा रही है। हेमंत ने बताया कि बदरी फिल्म में वे लोकल गाइड बने हैं। 

इसकी शूटिंग चोपता और उसके आसपास हुई है। गोपी भिना फिल्म में पोस्ट मैन की भूमिका निभाई है। इसकी शूटिंग पिथौरागढ़ में हुई है। फिल्म राजू बजरंगी में उनका डबल रोल है। इसकी शूटिंग कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर में हुई है। 


इन्हें किया जाएगा सम्मानित
फेस्टिवल में मुंबई से कई सेलिब्रिटी पहुंचेंगे, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार फेस्टिवल में पूजा भट्ट, हेमंत पांडे, सतीश कौशिक, सुषमा सेठ, सुजीत सरकार, गुलशन ग्रोवर आदि सेलिब्रिटी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed