{"_id":"4ee5026f81a540d62ba6ffe6b2e1e846","slug":"no-work-in-kedarghati","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दावे हवाई, केदारघाटी में नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दावे हवाई, केदारघाटी में नहीं हुआ काम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Jan 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सरकार और संगठन को आखिरकार मानना ही पड़ा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में धरातल पर काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड के लिए फायदेमंद होगा केजरीवाल का यह फॉर्मूला
केदार घाटी का दौरा करने के बाद कृषि मंत्री हरक सिंह रावत और पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को इस हालात से वाकिफ भी करा दिया है।
विज्ञापन
पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य और कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने हाल ही में केदार घाटी का दौरा किया। सूत्रों के मुताबिक दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से साफ कहा कि धरातल पर काम न के बराबर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, फेक फेसबुक अकाउंट बनाया और फिर की ऐसी हरकत...
न ही सड़क निर्माण का काम तेज हुआ और न ही अगली बरसात की तैयारी ही दिखी। पुल और पुलियाओं का काम भी न के बराबर हो रहा है। दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के सामने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के काम में तेजी लाने की पुरजोर पैरवी की।
पढ़ें, सेहत बनाने के लिए खुद को खतरे में डाल रहे आप
तय किया गया कि दोनों मंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा करेंगे। 10 जनवरी के आसपास दोनों चमोली जिले का दौरा करेंगे। यह भी तय हुआ कि हर पखवाड़े आपदा प्रभावित क्षेत्रों का रुख किया जाए।
दबाव में हैं सीएम
दरअसल, कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के चलते मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को लेकर दबाव में हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हरीश खेमा आपदा निर्माण कार्यों पर सीधी निगाह रखे हुए है।
पढ़ें, दबंग मंत्री का परिवार भी जलसंस्थान का बकायादार
हर खामी को हाईकमान को रिपोर्ट किया जा रहा है। यही कारण रहा कि रविवार को मुख्यमंत्री को यह कहना पड़ा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण के काम में तेजी लाई जाएगी।