{"_id":"57393e6f4f1c1b0f19ac78d3","slug":"no-vip-treatment-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में अब नहीं रहेगा कोई वीआईपी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में अब नहीं रहेगा कोई वीआईपी!
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 May 2016 08:58 AM IST
सार
- जगह की कमी के चलते अस्पताल में बंद हुए प्राइवेट वार्ड
- अब विभागवार वार्डों में निर्धारित संख्या में भर्ती हो रहे मरीज
- भर्ती होने वाले सभी मरीजों को सामान्य वार्ड में कराना होगा उपचार
विज्ञापन
दून अस्पताल
- फोटो : file photo
विस्तार
दून अस्पताल में अब आम और खास सभी मरीजों को एक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में जगह की कमी के चलते प्राइवेट वार्ड बंद कर दिए गए हैं। लिहाजा अलग से उपचार की सुविधा चाहने वाले मरीजों को फायदा नहीं मिलेगा। अस्पताल में भर्ती होने वाले सभी मरीजों को सामान्य वार्ड में ही उपचार करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एमसीआई के मानकों के अनुसार निर्माण करने के दौरान प्राइवेट वार्डों को तोड़ दिया गया था। अस्पताल में 24 प्राइवेट वार्ड में आमतौर पर वीआईपी और अलग से उपचार की सुविधा चाहने वाले मरीजों को भर्ती किया जाता था। अब इन प्राइवेट वार्डों की जगह डॉक्टरों की ओपीडी, बड़े वार्ड समेत अन्य उपयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्राइवेट वार्ड अभी संभव नहीं
जगह कम होने के कारण फिलहाल किसी दूसरी जगह प्राइवेट वार्ड बनाना खासा मुश्किल है। ऐसे में अस्पताल में अलग उपचार की व्यवस्था चाहने वाले और वीआईपी मरीजों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि फिलहाल जगह की कमी के कारण प्राइवेट वार्ड की व्यवस्था नहीं होगी। जगह बढ़ने के बाद या कुछ ओपीडी के अन्यत्र शिफ्ट होने की दशा में ही प्राइवेट वार्ड शुरू होंगे।