फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no vacancy in bjp for uttarakhand lok sabha seat

उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के लिए भाजपा में नो वेकैंसी : प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट

Mon, 07 Jan 2019 09:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Jan 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
no vacancy in bjp for uttarakhand lok sabha seat
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए कोई वेकैंसी नहीं है। टिकट वितरण पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा। राज्य के मंत्रिमंडल में ‘रिक्त पद’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह वेकैंसी भी भविष्य में भरी जाएगी।

विज्ञापन


कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी मंडल स्तर पर मन की बात सुनने के लिए रेडियो का वितरण किया गया है। मंशा है कि राज्य के 11 हजार बूथों पर भी रेडियो का वितरण किया जाए। लोकसभा चुनाव के करीब होने पर रेडियो वितरण करने के औचित्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी और यह कार्यक्रम आगे भी चलेगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने नैनीताल जिले के सभी 22 मंडल अध्यक्षों को बूथ पर मन की बात सुनने के लिए रेडियो सौंपे। इसके अलावा चुनाव तक बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ में पांच कमल बनाएंगे

समीक्षा बैठक में प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, लोकसभा सह प्रभारी नरेंद्र मानस, कुमाऊं विस्तारक प्रमुख मनोज कुमार, विधायक बंशीधर भगत, नवीन दुम्का, संजीव आर्य, ममता पलडिया, मेयर जोगेंद्र रौतेला, सुरेश तिवारी आदि मौजूद थे।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यक्रम तय किए हैं। इसमें सेल्फी विद कमल, हर बूथ पर पांच कमल के फूल बनाने, वाल राइटिंग, पांच से आठ जनवरी तक बूथों की कमेटी का सत्यापन, आठ जनवरी तक विधानसभा की ग्रेडिंग, सोशल मीडिया की टीम के साथ बैठक 12 फरवरी से 25 फरवरी तक कमल ज्योति लाभार्थी संकल्प कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रत्येक घर पर एक झंडा एवं स्टीकर (मेरा परिवार-भाजपा परिवार), 26 फरवरी कमल ज्योति (दीप जलाना), 11 फरवरी सहयोग निधि समर्पण दिवस, दो मार्च बाइक रैली, लाभार्थी सम्मेलन विधानसभावार, अटल आयुष्मान योजना कार्यक्रम करने का फैसला किया गया है। इसी तरह त्रिशक्ति सम्मेलन, मंडलवार शक्ति केंद्र की सूची पूर्ण करना, बीएलए की सूची मंडल वार प्राप्त कर पूर्ण करने का जैसे कार्यक्रम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed