{"_id":"56e8716b4f1c1b1d118b5021","slug":"no-urea-shortage-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के किसानों के लिए नहीं होगी यूरिया की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के किसानों के लिए नहीं होगी यूरिया की कमी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 16 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खेत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में किसानों को यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए भले इसे आयात ही क्यों न करना पड़े। यह कहना है इफको के अध्यक्ष एवं निदेशक प्रमोद कुमार सिंह का। वे यहां सहकारी प्रबंध संस्थान राजपुर में राज्य स्तरीय उर्वरक सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इफको निदेशक ने कहा कि इफको ने जापान की कंपनी मत्सुबिशी के साथ मिलकर एक संयुक्त उद्यम कंपनी बनाई है। जिसके माध्यम से किसानों को कृषि रसायनों की उचित मूल्य पर आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
दी जानकारी
बैठक में किसानों के लिए संकट हरण बीज योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। समिति सदस्यों ने कहा कि उर्वरक बिक्री केंद्र सीमा पर नहीं होने चाहिए। जिससे उर्वरकों की उत्तराखंड में ही बिक्री की जा सके। राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. डीएचएस बिष्ट ने कहा कि इफको की ओर से मॉडल कृषि गांवों के विकास पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में राज्य सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मानवेंद्र शाह, संयुक्त निबंधक एके शर्मा, जिला सहायक निदेशक राजेश चौहान, बिजनेस हैड अनुज अग्रवाल, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बीएस सरोहा, सतेंद्र चौधरी, नीरज आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन हरेंद्र सिंह ने किया।