{"_id":"e1fdd145660343b4f3a142dbeca52800","slug":"no-promotion-for-headmaster-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर के पद पर नहीं मिलेगा प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर के पद पर नहीं मिलेगा प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Feb 2015 07:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन देहरादून जिले के प्राथमिक सहायक अध्यापकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
दुर्गम में जगह नहीं होने के कारण मामला लटक गया है। ऐसे में जूनियर सहायक अध्यापक के पद पर ही प्राथमिक शिक्षक पदोन्नति पा सकेंगे।
हेडमास्टर के पद नहीं है खाली
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी के अनुसार प्राथमिक सहायक अध्यापकों की प्राथमिक हेडमास्टर और जूनियर सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति होनी है। लेकिन जिले में प्राथमिक हेडमास्टर का दुर्गम में कहीं भी पद रिक्त नहीं है।
विज्ञापन
नियमानुसार प्राथमिक हेडमास्टर पदोन्नत होने पर दुर्गम में तैनाती दी जाती है। पद खाली न होने से फिलहाल प्राथमिक हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति नहीं हो सकेगी। अभी सिर्फ जूनियर सहायक अध्यापक के पद पर ही पदोन्नत शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन