फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no proccesing fee on loan.

लोन लें, प्रोसेसिंग फीस नहीं पड़ेगी

Thu, 06 Nov 2014 03:52 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अरम उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अरम उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Nov 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
no proccesing fee on loan.

अगर आप आने वाले महीने-दो-महीने में घर या कार लोन लेना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके ही लिए हैं। विभिन्न बैंकों ने अलग-अलग समयावधि के लिए प्रोसेसिंग फीस में छूट दी है।

विज्ञापन


SBI दे रहा छूट

यह फीस कुल लोन अमाउंट की कहीं 0.50 तो कहीं 0.51 प्रतिशत वसूली जा रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की तरफ से कार लोन की प्रोसेसिंग फीस में छूट दी जा रही है, जो कि कुल लोन अमाउंट की 0.51 फीसदी है।
विज्ञापन


न्यूनतम 1020 या अधिकतम 10200 रुपए पर कैलकुलेट की जाती है। बैंक की तरफ से प्रोसेसिंग फीस के रूप में  यह छूट आने वाली 31 दिसंबर तक मिलेगी। केनरा बैंक की तरफ से हाउसिंग लोन को आने वाली 31 जनवरी को प्रोसेसिंग फीस से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यह लोन अमाउंट की 0.50 प्रतिशत वसूली जा रही है। न्यूनतम 1500 और अधिकतम 10000। बैंक यह छूट रिटेल लोन फेस्टिवल के तहत दे रहा है। यूनियन बैंक की तरफ से हाउसिंग लोन पर प्रोसेसिंग फीस चुकाने में आने वाली 31 मार्च तक छूट दी गई है।

ओरियंटल बैंक आफ कामर्स (ओबीसी) ने भी आने वाली 31 दिसंबर तक हाउसिंग और कार लोन को पूरी तरह प्रोसेसिंग फीस से मुक्त कर दिया है। अभी तक यह कुल लोन राशि का 0.50 वसूली जा रही थी।


लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस हजारों में चुकानी पड़ती है। फेस्टिव सीजन नवंबर से दिसंबर तक रहता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घर, कार खरीदने में छूट मददगार साबित होगी।
- अमन जौहर, शाखा प्रबंधक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed