फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no policy for Water, forest and land in the state

प्रदेश में जल, जंगल और जमीन की नहीं कोई नीति

Mon, 29 Jul 2013 10:33 AM IST
आफताब अजमत
आफताब अजमत Updated Mon, 29 Jul 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
no policy for Water, forest and land in the state

सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन सुरक्षित पुनर्वास के लिए आज तक कोई नीति तैयार नहीं हो पाई है। जल नीति फाइलों में धूल फांक रही है, जंगलों के लिए केंद्रीय कानून लागू है और जमीनों के लिए वर्ष 1950 का एक एक्ट ही आज तक इंप्लीमेंट किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस लापरवाही की वजह से आपदा का दंश झेलना पड़ रहा है तो दूसरी ओर पुनर्वास में ठोस योजना नहीं बनाई जा सकती। डेवलपमेंट सेंटर फॉर आल्टरनेटिव पॉलिसीज की निदेशक एमएस वानी ने बताया कि जल, जंगल और जमीन की नीति नहीं होने की वजह से प्रदेश में यह हालात बने हैं।
विज्ञापन


कागजों में जल नीति
प्रदेश बनने के बाद सरकार ने हाईडिल नीति तो बना ली लेकिन जल नीति कागजों में धूल फांक रही है। वर्ष 2003 में जल नीति ड्राफ्ट हुई लेकिन यह केंद्रीय जल नीति की हूबहू कॉपी थी, जबकि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में यह अलग होनी चाहिए थी। विरोध हुआ, कई बार ड्राफ्टिंग हुई लेकिन आज तक जल नीति लागू नहीं हो पाई। जल नीति के नाम पर कुमाऊं एंड गढ़वाल वाटर एक्ट 1975 ही अमल में लाया जा रहा है। इसमें ऐसे कोई उपाय नहीं है जिससे नदियों से होने वाली तबाही को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेस्ट पर कोई पॉलिसी नहीं
प्रदेश में केंद्र सरकार की फॉरेस्ट पॉलिसी वर्ष 1988 लागू है। इस पॉलिसी को प्रदेश के परिपेक्ष्य में देखें तो कोई खास लाभ नहीं है। फॉरेस्ट पॉलिसी की वजह से न तो जंगलों का सही संरक्षण हो पा रहा है और न ही जंगली भूमि के सही उपयोग को आंका जा पा रहा है। हाल ही में हिमाचल ने अपनी फॉरेस्ट पॉलिसी लागू की है, ऐसा ही उत्तराखंड में होना चाहिए।


जमीन को कोई नीति नहीं
प्रदेश में जमीनों की खरीद-फरोख्त और लैंड यूज को लेकर आज तक ‘कुमाऊं एंड उत्तराखंड जमींदारी एक्ट 1950’ को अमल में लाया जा रहा है। प्रदेश में आपदाओं के चलते तेजी से बंजर भूमि बढ़ रही है। कृषि भूमि के प्रबंधन और इसे इंप्रूव करने के लिहाज से प्रदेश में कोई पॉलिसी नहीं बनी है। आपदा में पुनर्वास तो किया जा रहा है लेकिन नीति के अभाव में जमीन के सही इस्तेमाल को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं है।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed