फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no neurosurgeon in doon hospital

अस्पताल में उधार के असिस्टेंट कर रहे सर्जरी

Sun, 24 Nov 2013 10:46 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Nov 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
no neurosurgeon in doon hospital

दून अस्पताल में जब भी मस्तिष्क की अति गंभीर सर्जरी होती है तो ओटी असिस्टेंट बाहर से बुलाने पड़ते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, फूलों की यह घाटी गूगल पर है, लेकिन नक्शे में नहीं

सुपर स्पेशलिस्ट तो है लेकिन न्यूरो ओटी और प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है। बाहर से असिस्टेंट बुलाने की मजबूरी यह है कि दून में सुपर स्पेशलिस्ट का पद नहीं है। यहां सुपर स्पेशलिस्ट को स्पेशलिस्ट का पद और तनख्वाह देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जन का पद सृजित नहीं
दून अस्पताल का यह हाल तब है जबकि इसे मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया जा रहा है। न्यूरो सर्जन का पद सृजित न होने से मरीजों को सहूलियतें नहीं मिल रही हैं। यह पद होता तो अस्पताल में न्यूरो आपरेशन थिएटर बन जाता और न्यूरो सर्जरी के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, बाबा रामदेव को देना होगा डेढ़ करोड़ का जुर्माना


डॉक्टरों का कहना है कि अगर न्यूरो सर्जन का पद होता तो नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के तहत ओटी और स्टाफ की व्यवस्था हो जाती। न्यूरो सर्जरी में एमसीएच डॉ. डीपी तिवारी गढ़वाल रीजन के इकलौते न्यूरो सर्जन हैं। इस वक्त दून अस्पताल में वह सामान्य सर्जन के पद पर कार्य कर रहे हैं।

वेतन कम
इससे उन्हें वेतन कम मिल रहा है। डॉ. तिवारी को यहां काम करते हुए एक साल हो गया है। उन्होंने बताया कि न्यूरो ओटी और प्रशिक्षित स्टाफ के लिए वह महानिदेशालय प्रस्ताव भेज चुके हैं।

न्यूरो सर्जरी के पद के सृजन के संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशालय ने फाइल तैयार कर ली है। लेकिन फाइल एक साल से वित्त विभाग में पड़ी है।

डॉ. तिवारी ने बताया कि न्यूरो सर्जरी सामान्य आपरेशन थिएटर में कर रहे हैं। गंभीर मामलों में विशेष ओटी और प्रशिक्षित स्टाफ की जरूरत होती है।

न्यूरो सर्जन के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। डॉ. डीपी तिवारी की सेवाएं ले रहे हैं। अभी न्यूरो सर्जन का सैलरी स्लैब तैयार नहीं हुआ है। पद सृजित हो जाएगा।
- डॉ. जीएस जोशी, महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

न्यूरो के मरीजों को सुविधाएं मिल रही हैं। अन्य सुविधाओं के लिए महानिदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। व्यवस्था को अपडेट किया जाता रहेगा।
- डॉ. आरएस असवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करे---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed