फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no money for operate the bus

लाखों की बस खरीदी, अब चलाने के लिए पैसे नहीं

Sat, 17 Mar 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 17 Mar 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
no money for operate the bus
डेमो इमेज
उत्तरकाशी के एक सीमावर्ती स्कूल के बच्चों को सांसद से गिफ्ट में मिली बस के खटारा हो जाने का खतरा पैदा हो गया है। सांसद निधि से खरीदी गई बस को चलाने के लिए न ड्राइवर और न तेल।यह बस पांच महीने से खड़ी है।
विज्ञापन

बस चालक व परिचालक के वेतन और डीजल का खर्चा इतना अधिक है कि स्कूल प्रबंधन ने इसे चलाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उपला टकनौर क्षेत्र स्थानीय ग्रामीणों की मांग टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने हर्षिल इंटर कालेज को स्कूल बस खरीदने के लिए सांसद निधि से 18 लाख रुपये उपलब्ध कराए थे।  शिक्षा विभाग ने 14.7 लाख रुपये में बस खरीदी और बाकी पैसा डीआरडीए के सरकारी खाते में जमा हो गया। विद्यालय की अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन ने प्रति छात्र 500 रुपये प्रतिमाह किराया वसूल कर किसी तरह तीन महीने तक मुखबा, धराली से सुक्की, झाला, जसपुर के बीच यह स्कूल बस सेवा चलाई, लेकिन गरीब छात्रों से शुल्क वसूल नहीं होने से बस के खर्चे निकालना मुश्किल होने पर उन्होंने बस संचालन से हाथ खड़े कर दिए। अब यह बस बीते पांच माह से झाला में खड़ी है।
विज्ञापन

स्कूल बस सेवा ठप पड़ने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य का कहना है कि स्कूल बस के डीजल आदि खर्च के लिए सांसद निधि में अवशेष धनराशि की मांग की जा रही है। नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों के साथ बैठक कर बस संचालन का मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed