फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No land mafia in the state, no system to declare

प्रदेश में नहीं भू-माफिया, घोषित करने का कोई तंत्र नहीं

Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
No land mafia in the state, no system to declare
उत्तराखंड में सरकारी और निजी संपत्तियों पर कब्जे आम हैं, मगर हैरत की बात है कि यहां कोई भूमाफिया नहीं है। जी हां यही सच है। कहने को तो हजारों भूमाफिया होंगे, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में किसी का नाम दर्ज नहीं होता। कारण, उत्तराखंड में ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं है। अब बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां भी उत्तर प्रदेश की तरह भूमाफिया पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष तंत्र की जरूरत महसूस होने लगी है। पुलिस के स्तर पर तो डीजीपी ने जिला पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों एसटीएफ ने यशपाल तोमर नाम के गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। जांच में पता चला कि उसने अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उसकी 153 करोड़ की संपत्ति को कुर्क भी किया गया था। उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई के बाद मेरठ जिला प्रशासन ने यशपाल को अपने यहां का भूमाफिया घोषित कर उसका नाम पोर्टल पर अपलोड किया था। उसकी सैकड़ों करोड़ की संपत्ति को सरकार के कब्जे में ले लिया गया था। वर्तमान में उसे राज्य स्तर का भूमाफिया घोषित करने की तैयारी चल रही है। वहीं, तोमर के खिलाफ उत्तराखंड में ऐसी कार्रवाई नहीं हो पाई। ऐसे में राज्य सरकार ने अब एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स गठित करने की पहल शुरू की है।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर मुख्य सचिव होते हैं अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश में चार स्तर पर टास्क फोर्स बनाई गई है। राज्य स्तर की टास्क फोर्स में मुख्य सचिव अध्यक्ष होते हैं। प्रमुख सचिव न्याय, गृह, नगर विकास, वन, आवास एवं शहरी नियोजन, सिंचाई और पुलिस महानिदेशक सदस्य होते हैं। इसी तरह मंडल स्तर पर मंडलायुक्त अध्यक्ष, जिला स्तर पर जिलाधिकारी और तहसील स्तर पर एसडीएम टास्क फोर्स के अध्यक्ष होते हैं। अलग-अलग स्तर पर टास्क फोर्स की सिफारिश के बाद ही कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में इस तरह के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें। कोई शिकायत आए तो उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।
-अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed