फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No entry for viehcle to badrinath in night

रात में बदरीनाथ नहीं जा पाएंगे वाहन

Wed, 26 Apr 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Wed, 26 Apr 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
No entry for viehcle to badrinath in night
badrinath dhaam

बदरीनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर एसडीएम योगेंद्र सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि बदरीनाथ धाम के लिए जोशीमठ से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। रात आठ बजे के बाद जोशीमठ से बदरीनाथ के लिए किसी भी सूरत में यात्रा वाहनों का संचालन नहीं होगा।

विज्ञापन


तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि बदरीनाथ के लिए जाने वाली सभी टैक्सियां जोशीमठ के सिंहधार पार्किंग से रवाना होंगी। उन्होंने जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिजली और पानी की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान को जोशीमठ क्षेत्र में स्थित 12 स्टैंड पोस्ट पर सुचारु पेयजल सप्लाई के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद को बाजार में साफ-सफाई के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत कर चालू स्थिति में रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed