फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nithari case, koli mother kunti devi

निठारी कांड: फांसी से पहले क्या बोली कोली की मां

Sun, 07 Sep 2014 03:20 PM IST
पंकज मेहरा / अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
पंकज मेहरा / अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Updated Sun, 07 Sep 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
nithari case, koli mother kunti devi

सुरेंद्र कोली को मेरठ जेल में फांसी देने की तैयारी की खबर से उसकी मां कुंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को टीवी में खबर देखने के बाद ग्रामीणों ने उसे इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


तब से कुंती देवी बार-बार कह रही है कि सुरेंद्र को फांसी देने से पहले कोई मुझे उसे मिला दे। पौड़ी गढ़वाल की सीमा के निकट मुंगरूखाल गांव में रहने वाली सुरेंद्र कोली की मां का कहना है कि कभी चार बेटों में वह सबसे प्यारा बेटा था।
विज्ञापन


वह मेरी सबसे अधिक देखभाल किया करता था। जिस मालिक (पंधेर) के घर पर वह काम करता था उसे भी तो फांसी होनी चाहिए।

कोली की मां की हालत काफी खराब

nithari case, koli mother kunti devi

सुरेंद्र कोली की मां कुंती देवी बताती है कि आठ साल पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया था तब से उसने सुरेंद्र को नहीं देखा है। कुंती देवी के पति शंकर राम का निधन बहुत पहले ही हो चुका है और उसके तीन अन्य बेटे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

कुंती देवी गांव में अकेली रहती है। वह बताती हैं कि सुरेंद्र कोली की पत्नी तीन माह पहले अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने भाई के पास दिल्ली चली गई। कुंती की माली हालत काफी खराब है।

कभी बेटे खर्चा पानी के लिए कुछ भेज देते हैं, लेकिन कई बार पड़ोसी खाना खिलाते हैं। खेती बाड़ी भी कुछ नहीं है, घर भी बहुत जीर्ण हालत में है और अंदर पानी टपक रहा है।

मुंगरूखाल के ग्रामीण बोले, पंधेर को भी दो फांसी की सजा

nithari case, koli mother kunti devi

मुंगरूखाल के ग्रामीणों का कहना है कि सुरेंद्र कोली के साथ ही पंधेर को भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सुरेंद्र कोली के पड़ोस में रहने वाली श्यामा देवी ने बताया कि आज उसी ने सुरेंद्र कोली की मां कुंती को खाना दिया।

श्यामा देवी का कहना था कि सुरेंद्र कोली जिसके घर काम करता था उसे भी फांसी की सजा दी जाए। गांव के गोपाल दत्त ने कहा कि पंधेर को भी फांसी मिलनी चाहिए।

गांव के सोबन सिंह ने कहा कि यदि सुरेंद्र कोली ने इतनी खराब हरकतें की हैं तो फांसी की सजा ठीक है। एक अन्य ग्रामीण कुंवर सिंह ने कहा कि ऐसे ही काम सुरेंद्र कोली के मालिक पंधेर ने भी किए थे उसे भी फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed