फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nishank statement on madan kaushik

टिकट से दिक्कत तो उचित फोरम में जाएं: निशंक

Fri, 21 Mar 2014 02:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Mar 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
nishank statement on madan kaushik

हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने धर्मपुर क्षेत्र में रोड शो निकाला। इस मौके पर उन्होंने मदन कौशिक की नाराजगी को खारिज किया, फिर बोले कि टिकट हाईकमान का निर्णय है। कोई भी उचित फोरम में अपनी बात कह सकता है। रोड शो के दौरान फोटो खिंचाने के चक्कर में भाजपाइयों में धक्कामुक्की हुई।

विज्ञापन


निशंक ने किया रोड शो
निशंक ने रोड शो त्यागी रोड से शुरू किया था। इसके बाद वह रेसकोर्स, दीपनगर, मोथरोवाला, बंजारावाला, कारगी, क्लेमेंटटाउन कैंट, मोहब्बेवाला, चंद्रबनी रोड, सेंट जूड चौक, पिट्ठूवाला, मेहूंवाला, माजरा, निरंजनपुर गए।
विज्ञापन


रोड शो भंडारी बाग में समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान जगह-जगह निशंक का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मेहूंवाला में आतिशबाजी की र्गई।

आधा घंटे पहले खत्म हुआ रोड शो
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के महामंत्री महेश पांडेय ने बताया कि प्रशासन से 10 वाहनों की अनुमति थी, लेकिन छह वाहन ही रहे। आदर्श आचार संहिता की वजह से रोड शो आधा घंटे पहले साढ़े चार बजे समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो के दौरान निर्वाचन आयोग की सर्विलांस टीम साथ रही। जगह-जगह शो की वीडियोग्राफी कराई गई। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, उमेश अग्रवाल, आनंद, रतन सिंह चौहान, फैसल अहमद, सादात शम्स आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed