फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nishank says party gave him ticket

मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक

Sun, 16 Mar 2014 10:10 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 16 Mar 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
nishank says party gave him ticket

हरिद्वार संसदीय सीट के लिए टिकट लेकर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का रुड़की पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में आप की सूची, बल्ली सिंह चीमा को टिकट
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी से टिकट नहीं मांगा था वे पार्टी ने दिया है। हरिद्वार सीट पर उनकी रिकॉर्ड जीत होगी।  

पढ़ें, उत्तराखंड में भाजपा ने इन पर लगाया दांव
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए निशंक ने कहा कि पार्टी के आदेश पर वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया।

कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

nishank says party gave him ticket

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश का विकास ठप हो गया है। बेरोजगारों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

पढ़ें, बसपा में घमासान, दो विधायक पार्टी से निलंबित

भाजपा के कार्यकाल में संस्कृत को द्वितीय भाषा का दर्जा देने के साथ ही हरिद्वार में कई योजनाएं शुरू की गई लेकिन कांग्रेस सरकार के आते ही सभी योजनाएं धराशाई हो गई।

कांग्रेस सरकार ने पिरान कलियर के भव्य सुंदरीकरण की योजना को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया।

'मदन कौशिक नहीं हैं नाराज'

nishank says party gave him ticket

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट का टिकट नहीं मिलने पर विधायक मदन कौशिक की तरफ से कोई नाराजगी व्यक्त नहीं की गई है।

इस मौके पर पूर्व विधायक जैन समेत विधायक संजय गुप्ता, आदेश चौहान, चंद्रशेखर भट्टे वाले, स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, नरेश यादव, सतीश कौशिक, मोहन लाल गोयल, गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।

रुड़की टाकिज पर पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा के रुड़की नगर अध्यक्ष रमेश सरीन, रवि राणा, सावित्री मंगला आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने का दावा

nishank says party gave him ticket

मंगलौर में पार्टी के नेता कलीम अंसारी के आवास पर जनसभा में निशंक ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।  उन्होंने कहा कि वह पार्टी की तरह ही विकास में विश्वास करते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौधरी अरुण, इस्लाम अंसारी, अख्तर अली, चौधरी लतीफ, आलोक शर्मा, सुशील पाल, रवि कुमार वर्मा, असलम अंसारी, हाफि ज इस्लाम आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। नारसन बॉर्डर पर भी निशंक का जोरदार स्वागत किया गया।

प्रत्याशी बनाए जाने का हुआ विरोध

nishank says party gave him ticket

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक का पार्टी के बीच ही विरोध शुरू हो गया है। चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि पार्टी को सीट निकालनी है तो विधायक मदन कौशिक को साथ लेकर चलना ही होगा।

रविवार को जगह-जगह आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों में निशंक को प्रत्याशी बनाए जाने पर ऐतराज जताया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के कुछ पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा देने तक की बात कही है।

जमालपुर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक में जिला सहसंयोजक डा. मनमोहन ने आरोप लगाया कि प्रत्याशी का निर्णय हरिद्वार के हित में नहीं हुआ है।

हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed