फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nishank daughter arushi in election campaign

उत्तराखंड के पूर्व सीएम के लिए वोट मांग रही आरुषि

Thu, 24 Apr 2014 10:52 PM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Apr 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
nishank daughter arushi in election campaign

काश मां जिंदा होतीं...! उनकी कमी हर मोड़ पर खलती है। पिता (रमेश पोखरियाल निशंक) के प्रचार का रंग भी कुछ और होता।

विज्ञापन


हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी निशंक की बेटी आरुषि चुनाव प्रचार के दौरान मां की कमी शिद्दत से महसूस कर रही है।

पिता के लिए वोट मांगने सुबह-सवेरे क्षेत्र में निकल रही आरुषि को इल्म ही नहीं कि सुबह कब शाम में तब्दील हो रही है।

न डांस कर पा रही हैं न प्रै‌क्टिस

nishank daughter arushi in election campaign

दुख है तो यह कि वह न डांस कर पा रही है और न ही प्रैक्टिस। इतनी थकान हो जाती है कि 300 घुंघरुओं का बोझ सहने को पैर तैयार नहीं होते।

बस कन्वेंसिंग के ही चक्कर में सब घनचक्कर है। एमबीए करने के बाद अब पीएचडी कर रहीं आरुषि को अपनी पढ़ाई के लिए भी वक्त नहीं मिल पा रहा।

घर को भी करना पड़ रहा मैनेज
आरुषि को पिता के प्रचार के साथ ही घर भी मैनेज करना पड़ रहा है। दो छोटी बहनों को वक्त पर खाना, पिता के खाने-पीने का ध्यान सब कुछ वही कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी को करती हैं पसंद

nishank daughter arushi in election campaign

आरुषि निशंक को राहुल गांधी भी पसंद हैं। बकौल आरुषि उन्होंने भी बहुत काम किया है, लेकिन राजनीतिक तौर पर उन्हें अभी भी थोड़ा परिपक्व होने की जरूरत है।

मां की मित्र मंडली, एफबी भी सहारा
मां कुसुम पोखरियाल की शिक्षिका मित्र काफी संख्या में हैं। वह भी पिता निशंक के प्रचार में जीजान से जुटी हैं। बकौल आरुषि वह खुद भी फेसबुक के सहारे वोट की अपील कर रही हैं।

डाक्टर की सलाह पर चल रहे पिता
आरुषि के बकौल पिता प्रचार के दौरान डाक्टर की सलाह पर चल रहे हैं। भरपूर पानी पीने के साथ ही फलों का सेवन कर रहे हैं, ताकि ऊर्जा बनी रहे।

विज्ञापन

मोदी के लिए भी मांग रही वोट

nishank daughter arushi in election campaign

बकौल आरुषि पिता निशंक के साथ ही नरेंद्र मोदी को भी पीएम बनाने की जनता से गुजारिश की जा रही है। केंद्र में वह होंगे तभी तो पार्टी के सहारे पिता आगे जाएंगे।

लोग मांगते हैं बिजली, पानी, सड़क
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान हर उम्र के मतदाता से पाला पड़ा है। हर किसी को बिजली, पानी, सड़क से जुड़ी दिक्कत है। वह यही मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed