फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nishank comment on harish rawat.

'हरीश रावत अपनी चिठ्ठियां ही निपटा दें, काम हो जाएगा'

Wed, 03 Jun 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 03 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
nishank comment on harish rawat.

पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इतनी घोषणाएं की गई हैं कि वह 25 साल में पूरी नहीं हो सकती।

विज्ञापन


हरीश लिखते थे चिठ्ठी
मंगलवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कहा कि हरीश रावत जब केंद्र में मंत्री थे, तो वे राज्य सरकार को लगातार पत्र लिखा करते थे।
विज्ञापन


आज वे स्वयं मुख्यमंत्री है तो मुख्यमंत्री अपने पत्रों की शिकायतों का ही निवारण कर लें उतना ही काफी है। निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की फीस बढ़ाए जाने पर सरकार आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तारीफ
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में निवेश के दरवाजे खोल दिए है। देश आज निरंतर प्रगति की राह पर बढ़ रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, जिला महामंत्री भारत भूषण कुकरेती, सूरज घिल्डियाल, अनूप बहुगुणा, कुशलानाथ, देवेंद्रमणि मिश्रा, अनिता बुड़ाकोटी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed