{"_id":"6946aa572febea504a074238","slug":"niranjanpur-mandi-will-be-shifted-mdda-will-look-for-a-new-place-dehradun-news-c-5-hld1006-860601-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, एमडीडीए नई जगह तलाशेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, एमडीडीए नई जगह तलाशेगी
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, आढ़त बाजार पुनर्निर्माण कार्य का 20 जनवरी तक जीओ जारी करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि निरंजनपुर मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए एमडीडीए नई जगह की तलाश करेे। साथ ही आढ़त बाजार पुनर्निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाए। इसके लिए 20 जनवरी तक शासनादेश जारी कर दिया जाए।
सीएस बर्द्धन ने सचिवालय में मोबिलिटी प्लान को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि शहर के भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पार्किंग हैं, इनका शत प्रतिशत उपयोग किया जाए। नगर निगम की लागू की जा रही ऑन रोड पार्किंग को अन्य मार्गों पर भी लागू किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शहर के छह चौराहों के सुधार के लिए 15 जनवरी तक जीओ जारी किए जाने की बात भी कही।
परेड ग्राउंड में अंडर पार्किंग फिजिबिलिटी परीक्षण कराए
मुख्य सचिव बर्द्धन ने परिवहन विभाग को इसी माह में एसपीवी रजिस्टर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनवरी में पहली बोर्ड बैठक आयोजित कर ली जाए। उन्होंने आशारोड़ी में सीज वाहनों को रखने के लिए बनायी जा रही पार्किंग को जल्द शुरू करने को भी कहा है। उन्होंने मोबिलिटी प्लान के तहत चिह्नित नए पार्किंग स्थलों की भू-सत्यापन भी कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि यह स्थल पार्किंग के लिए उपयुक्त पाए जाते हैं तो इनको तैयार किया जाए। उन्होंने परेड ग्राउंड में अंडरग्राउंड पार्किंग का फिजिबिलिटी परीक्षण जल्द कराए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि शहर में जहां-जहां अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिसिटी केबल का कार्य पूरा हो गया है, सड़कों को तत्काल दुरूस्त किया जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव अहमद इकबाल, विनीत कुमार, वीसी एमडीडीए बंशीधर तिवारी, एसएसपी अजय सिंह आदि मौजूद थे।।