फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nine year diya solve 12th math paper.

'छुटकी' ने चुटकी में हल किया 12वीं का गणित का पेपर

Fri, 20 Mar 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 20 Mar 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
nine year diya solve 12th math paper.

इस वर्ष सीबीएसई 12वीं बोर्ड के गणित के जिस पेपर को हल करने में छात्रों का पसीना निकल गया। जनप्रतिनिधियों को तक यह मामला संसद में उठाना पड़ा। उसी पेपर को कोटद्वार की नौ साल की दिया नेगी ने एक घंटे में आसानी से हल कर दिया।

विज्ञापन


उसके पिता का दावा है कि दिया ने न सिर्फ प्रश्नपत्र कल किया बल्कि वह समझा भी सकती है कि किस प्रश्न को किस विधि से आसानी से हल किया जा सकता है। सीबीएसई के 12वीं के गणित के प्रश्नपत्र को लेकर काफी हो हल्ला मचा हुआ है।
विज्ञापन


पेपर को न सिर्फ कठिन बताया जा रहा है बल्कि इसमें कुछ प्रश्न आईआईटी स्तर के भी बताए जा रहे हैं। कोटद्वार की पांचवीं में पढ़ रही नौ साल की दिया नेगी के लिए यह प्रश्न बेहद आसान है। समाचार पत्रों में जब पेपर के कठिन होने की बात सामने आई तो दिया के पिता मनोज नेगी ने उसे प्रश्नपत्र हल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता मनोज नेगी का कहना है कि उनकी बेटी ने एक घंटे में 90 प्रतिशत सवालों को हल कर दिया। यही नहीं पेपर में सबसे कठिन माने जा रहे सभी सवालों को उसने बेहद सामान्य ढंग से हल कर यह भी बताया कि किस प्रश्न को कैसे हल करना है।

रसायन और भौतिक में मास्टर
दिया को तीसरी कक्षा में मेंडलिफ आवर्त सारणी पूरी तरह याद हो गई थी। रसायन के मुश्किल से मुश्किल समीकरणों, भौतिक विज्ञान के सूत्रों और सवालों को वह चुटकी में हल करती है।

एक बार में ही याद हो जाता है मोबाइल नंबर

nine year diya solve 12th math paper.

दिया के दिमाग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे एक साथ अलग-अलग नाम से मोबाइल नंबर को बताओ और फिर कभी भी पूछो तो वह आसानी से सभी के नाम से मोबाइल नंबर बताती है।

टीसीजी स्कूल की छात्रा है दिया

दिया के पिता मनोज नेगी टीसीजी पब्लिक स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। मां संजू देवी गृहणी हैं। नौ वर्षीय दिया मदरलैंड एकेडमी में पांचवीं में पढ़ती है। पिता के घर में ट्यूशन पढ़ाते समय सुनकर ही उसने ज्यादातर फार्मुले याद किए हैं।

यह भी करती है दिया
- कंप्यूटर की बोर्ड के कक्षर को आंख बंद करके बताती है।
- 12वीं और बीएससी स्तर की गणित के हजार से अधिक फार्मूले याद।
- मेंडल आवर्त सारणी के सभी 112 एलिमेंट को भार, संख्या और नाम से बताती है।
- बीएससी स्तर की परीक्षा को पास कर सकती है दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed