फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NIM Climbers will gather in National Sports Climbing Championship

Achievement: निम के नाम एक और उपलब्धि, नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी

Sat, 06 Aug 2022 03:18 PM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Aug 2022 03:18 PM IST
सार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हो रही है।

विज्ञापन
NIM Climbers will gather in National Sports Climbing Championship
नेहरू पर्वारोहण संस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। निम नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। चैंपियनशिप में देश भर की 7 टीमों के करीब 250 क्लाइंबर (पर्वतारोही) प्रतिभाग करेंगे। उक्त चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन माउंटेरिंग फाउंडेशन व निम संयुक्त रूप से कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तरकाशी शहर में देशभर के क्लाइंबर जुटेंगे। जिला मुख्यालय में स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हो रही है।
विज्ञापन


यहां से एशियन व ओलंपिक के लिए टीम चयनित की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के आठ क्लाइंबर भी शामिल होंगे जिनमें से पांच उत्तरकाशी के हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा। कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि संस्थान ने आयोजन के लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

उक्त चैंपियनशिप के दौरान स्पीड क्लाइंबिंग, लीड क्लाइंबिंग व बोल्डरिंग क्लाइंबिंग प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में सात टीमें प्रतिभाग करेंगी जिनमें पांच जोन (साउथ, नोर्थ, ईस्ट, वेस्ट, नार्थ ईस्ट) आर्मी सर्विसेज व पैरा मिलट्री की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्गों में आयोजित होगी। 

ये भी पढ़ें...सीएम का दिल्ली दौरा: केंद्रीय मंत्री शाह से मिले सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की नड्डा से मुलाकात

देश का एक मात्र इंडोर स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग सेंटर

निम में देश का एक मात्र इंडोर स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग सेंटर है। नवंबर 2019 में इस इंडोर का निर्माण शुरू हुआ था। निम के प्रधानाचार्य का कहना है कि इंडोर का उद्घाटन सीएम के हाथों कराया जाएगा। इसके अलावा संस्थान में देश की पहली 15 मीटर ऊंची इंडोर स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग आर्टिफिशियल वॉल भी है। जहां प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed