फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay Chunav: CM Dhami held a public meeting in Selaqui Dehradun

Dehradun: सीएम धामी ने सेलाकुई में की जनसभा, कहा-देश-प्रदेश में दो इंजन काम कर रहे, तीसरा भी जोड़ दीजिए

Mon, 13 Jan 2025 09:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई (देहरादून)। Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2025 09:57 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि जैसे विधायक मुन्ना सिंह चौहान को विधानसभा भेज कर लोगों ने विकासनगर में पुराना मिथक तोड़ा था। ऐसे ही भाजपा प्रत्याशियों को भी जीत का आशीर्वाद देना है।

विज्ञापन
Nikay Chunav: CM Dhami held a public meeting in Selaqui Dehradun
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई में आयोजित जनसभा में कहा, चुनाव आचार संहिता के कारण वह घोषणा नहीं करेंगे, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।

विज्ञापन

कहा, यहां कूड़ाघर प्रमुख समस्या है, जिसका हल निकाला जाएगा। कहा, देश और प्रदेश में दो इंजन काम कर रहे हैं, अब निकाय का तीसरा इंजन भी इसमें जोड़ दीजिए। हरबर्टपुर में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, जैसे विधायक मुन्ना सिंह चौहान को विधानसभा भेज कर लोगों ने विकासनगर में पुराना मिथक तोड़ा था।
विज्ञापन


ऐसे ही भाजपा प्रत्याशियों को भी जीत का आशीर्वाद देना है। सोमवार को सेलाकुई के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स में सीएम ने भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के समर्थन में जनसभा की। कहा, कांग्रेस ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है। क्षेत्र की कुछ चुनौतियां और समस्याएं हैं। वह उन्हें भली भांति समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, लंबे समय से कूड़ाघर की समस्या बनी हुई है। वह समस्या को हल करना चाहते हैं। उसके लिए रास्ता भी निकालेंगे। कहा, वह और विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मिलकर प्रयास कर रहे थे। क्षेत्र में अच्छा खेल मैदान भी होना चाहिए। भविष्य में इसके लिए व्यवस्था की जाएगी।

Nikay Chunav: 23 जनवरी को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सभी राजकीय और निजी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

कहा, चुनाव के कारण आचार संहिता लगी है, इसलिए वह घोषणा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेंगे। कहा, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के बाद अब आपको भगत को भी जिताना है। उसके बाद सीएम ने हरबर्टपुर चौक के पास भाजपा की पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी नीरू देवी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

कहा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सरकारी के कामों को आगे बढ़ाया। हर चुनाव में भाजपा को जिताया। विधायक ने आपसे किए सभी वादे पूरे किए। कहा, पालिकाध्यक्ष पद पर नीरू देवी को आशीर्वाद देना है। कहा, भाजपा ने उत्तराखंड में सबसे पहले यूसीसी कानून को लागू कर बाबा भीमराव आंबेडकर के सपने का पूरा किया।


कहा, सरकार ने प्रदेश में दंगा रोधी कानून लागू किया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दंगाइयों से अब पाई-पाई वसूल की जाएगी। कहा, सतत विकास में देश में उत्तराखंड नंबर एक पर रहा। हमने प्रदेश में 33 फीसदी राजस्व को बढ़ाया। पेपर लीक मामले में दोषियों को जेल भेजा और एक मजबूत नकल विरोध कानून भी बनाया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, चुनाव प्रभारी रविंद्र वाल्मीकि, लक्ष्मी अग्रवाल, मंजू नेगी, वीरता गुरुंग, चुनाव प्रभारी विनोद सुयाल, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, संतोष रावत, दिनेश कौशिक, आकाश मुलतानी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed