फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 BJP leader caught liquor with his car

निकाय चुनाव 2018: भाजयुमो नेता की कार से शराब पकड़ी, चुनाव के लिए शराब ले जाने की चर्चा

Sun, 18 Nov 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) Updated Sun, 18 Nov 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 BJP leader caught liquor with his car
पकड़ी गई अवैध शराब - फोटो : डेमो

कार में अवैध रूप से शराब ले जा रहे भाजयुमो के ग्रामीण मंडल ब्लॉक अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि यह शराब निकाय चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस को भाजयुमो नेता की कार को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 9: 45 बजे मुख्य बाजार में मारुति ईको कार (यूके 05 टीए 2397) को चेकिंग के लिए रोका गया तो कार से व्हिस्की के 240 पौव्वे और बीयर की 60 बोतलें बरामद हुईं। थानाध्यक्ष पीआर आगरी ने बताया कि कार को वाहन स्वामी पंकज कोठारी चला रहा था। वह भाजयुमो के ग्रामीण मंडल का ब्लॉक अध्यक्ष है। उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। शराब पकड़ने वाले दल में उप निरीक्षक जगदीश तिवारी, उप निरीक्षक बालकृष्ण, कांस्टेबल इंद्र सिंह, गौरव यादव, रमेश परिहार शामिल थे। चर्चा है कि यह शराब एक वार्ड में बंटवाने के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गंगोलीहाट के भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्टी प्रत्याशी ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। हो सकता है कि भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पंकज कोठारी अपने निजी प्रयोग के लिए शराब ले जा रहा हो। यदि शराब चुनाव के लिए ले जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।
-विरेंद्र वल्दिया, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed