फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Night vigil on 22nd, Dev Doli and icon will be seen on 23rd

Dehradun News: 22 को रात्रि जागरण, 23 को होंगे देव डोली और चिह्न के दर्शन

Mon, 20 Nov 2023 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Night vigil on 22nd, Dev Doli and icon will be seen on 23rd
बोहरी गांव में आस्था का प्रतीक माने जाने वाला ग्यास पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में है। मंदिर समिति माता रेणुका और परशुराम मंदिर परिसर में 22 नवंबर को रात्रि जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। अगले दिन सुबह देव डोली और चिह्वों को देव स्नान और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बाहर लाया जाएगा। कार्यक्रम में जौनसार बावर सांस्कृतिक संवर्धन समिति से जुड़े कलाकारों के अलावा क्षेत्र के अन्य नामी कलाकार गीत और नृत्य प्रस्तुतियां देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन




बोहरी गांव में माता रेणुका और परशुराम का ऐतिहासिक मंदिर है। इसके प्रति जौनसार बाबर जनजातीय क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब प्रदेश, देहरादून, हरिद्वार जिले सहित कई क्षेत्रों के लोग आस्था रखते हैं। 22 नवंबर को हवन किया जाएगा। दोपहर 2.00 बजे भजन कीर्तन के बाद श्रद्धालु देवता के नाम से मंदिर परिसर में रात लगाएंगे। 23 नवंबर की सुबह माता रेणुका और परशुराम की पालकी देव दर्शन और स्नान के लिए मंदिर के गर्भ गृह से बाहर आएगी। देव दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया कि ग्यास पर्व की तैयारी पूरी हो गई है। बोहरी गांव के लोगों के साथ ही खत उदपाल्टा के खतासा, कुरौली, नेवी व उत्पाल्टा आदि गांवों के लोग भी कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed