{"_id":"00d9786fd7696b9bc53a65ead91ab11e","slug":"night-temperature-so-down-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरा पारा, शाम में बाहर निकलें तो रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरा पारा, शाम में बाहर निकलें तो रहें सावधान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम ढलते ही दून के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान जहां 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रात का पारा सामान्य से करीब दो डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विभाग ने सर्द रातों का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन की शुरुआत मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ हुई। इसके बाद करीब 11 बजे धूप की गर्मी महसूस होने लगी। हालांकि दिन में हल्की हवाओं के चलते तापमान एक डिग्री तक गिर गया।
विज्ञापन
रात हुई ठंडी
रात का पारा आश्चर्यजनक रूप से और नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री नीचे 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अब तापमान में गिरावट का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप रहेगा। हालांकि कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन