फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nia team start inquiry of roorkee blast.

रुड़की ब्लास्टः जांच के लिए पहुंची एनआईए टीम

Mon, 08 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 08 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
nia team start inquiry of roorkee blast.

शनिवार को हुए धमाके की जांच के लिए रविवार को राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) की एक टीम रुड़की पहुंची। टीम ने स्थानीय अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्फोटक के अवशेष जुटाए।

विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने आसपास के लोगों से बात की। बताया गया है कि एनआईए के दो अधिकारी सोमवार को यहां पहुंचेंगे।

फिलहाल, धमाके के दूसरे दिन भी जांच एजेंसियां किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाईं। इस बीच पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चिह्नित करने का दावा करते हुए 13 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


धमाके के बाद शहर में अलर्ट जारी है। रविवार सुबह रुड़की पहुंची आरएएफ की दो कंपनियों ने स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया।

विहिप के कार्यक्रम स्थल से 100 फीट की दूरी पर हुए धमाके में शनिवार को एक छात्र की मौत हो गई थी। विहिप और भाजपा धमाके को आतंकी कार्रवाई बता रही है। पुलिस भी अब इस आशंका से इनकार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमा भारती ने की धमाके की न‌िंदा

nia team start inquiry of roorkee blast.

30 पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमों ने घटना के बाद से ही रुड़की, रामपुर, पिरान कलियर, बिजनौर आदि जगहों पर छापे मारकर 13 लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एडीजी रामसिंह मीणा ने बताया पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

बैलेस्टिक टीम ने विस्फोटक के अवशेषों के सैंपल लिए। डीआईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि धमाके में किस तरह की विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया, इस पर टीम अपनी रिपोर्ट देगी।

विस्फोटक की पहचान के अलावा विस्फोटक मौके पर कैसे आया और घटना के पीछे किसका हाथ है, जैसे सवालों पर ध्यान केंद्रित कर एजेंसियां जांच कर रही हैं। उधर, हरिद्वार पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रुड़की धमाके की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed