फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NHM team checked the arrangements of hospitals

Dehradun News: एनएचएम की टीम ने जांची अस्पतालोें की व्यवस्था

Thu, 21 Nov 2024 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
NHM team checked the arrangements of hospitals
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने जौनसार बावर के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी को देखा। ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में भी व्यवस्थाएं जांचीं। चिकित्सकों से मरीजों के बारे में जानकारी ली। टीम तीन दिन बाद सर्वेक्षण रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
विज्ञापन


बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम पीएचसी कालसी, सीएचसी साहिया और चकराता पहुंची। यहां अस्पताल में सफाई व्यवस्था को देखा। इसके बाद पंजीकरण काउंटर, जांच शुल्क, जमा केंद्र और दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों से बातचीत भी की। उसके बाद ओपीडी एरिया में चिकित्सकों और विशेषज्ञों के कक्षों का निरीक्षण किया। कक्षों के बाहर बनाए गए प्रतीक्षालय में लोगों के बैठने के लिए किए गए इंतजामों की जांच की। ओपीडी में मरीजों की जांच के लिए चिकित्सकों के पास उपलब्ध उपकरणों की भी जानकारी ली। परिसर में लगे सिटीजन चार्ट का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने वार्डों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से उनके अनुभव पूछे। ऑपरेशन थियेटर, फार्मेसी, लेबर रूपम, प्रसूति वार्ड, एक्सरे कक्ष, शौचालयों आदि का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था जांची। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि टीम तीन दिन बाद सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपेगी। इस दौरान डॉ. विक्रम सिंह और डॉ. प्रदीप उनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed