फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NH will build a double tunnel in mountain instead of a single one used as an escape tunnel Uttarakhand News

Uttarakhand: एनएच ने पहाड़ों में टनल बनाने की योजना में की बदलाव करने की तैयारी, जानिए क्या फायदे होंगे

Tue, 27 Aug 2024 09:26 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Aug 2024 09:26 AM IST
सार

अब एनएच पहाड़ में सिंगल नहीं डबल टनल बनाएगा।  पहाड़ों की संरचना को देखते हुए बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
NH will build a double tunnel in mountain instead of a single one used as an escape tunnel Uttarakhand News
एनएच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच ने पहाड़ों में टनल बनाने की योजना में बदलाव करने की तैयारी की है। अब पहाड़ में डेढ़ किमी से लंबी टनल सिंगल की जगह डबल बनाई जाएगी। डबल बनने से एस्केप टनल के साथ ही यातायात की जरूरत भी पूरी होगी। पौड़ी और ओजरी में प्रस्तावित टनल की योजना को इसी माध्यम से बनाने की योजना है।

विज्ञापन

राज्य में यातायात सुगम बनाने के लिए कई जगहों पर टनल बनाए गए हैं, इसके अलावा कई जगह प्रस्तावित हैं। अब पहाड़ों की भौगोलिक संरचना (भंगुर) होने के साथ ही इंडियन रोड कांग्रेस के नियम है। इसके अलावा सिलक्यारा का सबक भी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए टनल बनाने की योजना में बदलाव करने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


अब डेढ़ किमी से लंबी कोई भी टनल सिंगल न बनाने की तैयारी है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार सिंगल की तुलना में डबल टनल बनाने में लागत में बहुत अंतर नहीं आता है। यह डबल टनल से एस्केप टनल का भी काम करेगी, दोनों टनल बीच में एक तरह जुड़ी रहेंगी और किसी एक टनल में कोई दिक्कत आती है तो दूसरी टनल से निकलने का विकल्प रहेगा। डबल टनल मौजूदा पहाड़ों की भौगोलिक संरचना के हिसाब से भी बेहतर विकल्प मानी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर टनल बनाने की योजना

एनएच की यमुनोत्री मार्ग पर ओजरी के पास चार किमी लंबी टनल बनाने की योजना है। यह इलाका भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। इसके अलावा पौड़ी जिले में एक साढ़े चार किमी की टनल योजना प्रस्तावित है। इन जगहों से डबल टनल बनाने की मंशा है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे कार में मिली युवक व महिला की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका

पहाड़ों की भौगोलिक संरचना को देखते हुए डबल टनल बनाने की योजना है। यह टनल एक तरह से एस्केप टनल की तौर पर भी काम करेंगी। - दयानंद, मुख्य अभियंता एनएच



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed