फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News man and woman Dead Body Found in car Near Sahastradhara Helipad

Dehradun: सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे कार में मिली युवक व महिला की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका

Mon, 26 Aug 2024 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2024 09:01 PM IST
सार

Dehradun News: कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सहस्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाले मार्ग पर एक कार खड़ी है। इसमें एक महिला व एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े हैं।

विज्ञापन
Dehradun News man and woman Dead Body Found in car Near Sahastradhara Helipad
कार में मिले युवक युवती के शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार में बैठे व्यक्ति और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार का इग्निशन और एसी चालू था। ऐसे में पुलिस इसे दम घुटने से मौत होना मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक दोनों के सीने में कार्बन मोनो ऑक्साइड जमी हुई थी। हालांकि, आगामी परीक्षण के लिए डॉक्टरों ने दोनों के ब्लड सैंपल लिए हैं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सहस्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाले मार्ग पर एक कार खड़ी है। इसमें एक महिला व एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर एसओ राजपुर पीडी भट्ट पहुंचे तो देखा कि कार चालू थी और एसी चल रहा था।

दोनों की पहचान राजेश साहू (50) और महेश्वरी (45) निवासी कांठ बंग्ला के रूप में हुई। राजेश साहू टैक्सी चलाता था। महेश्वरी के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। अक्सर दोनों साथ रहते थे। आसपास के लोगों और परिजनों ने उनके शराब के आदी होने की भी बात बताई। शुरुआती जांच में कार के अंदर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई और न ही उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान थे।

Dehradun: साइबर ठगी के मास्टरमाइंड तीन आरोपियों को STF ने दबोचा, दुबई, चीन और पाकिस्तान से जुड़े तार

प्रथमदृष्टया माना जा रहा था कि दोनों की मौत एसी की गैस और तापमान के प्रभाव से दम घुटने के कारण हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की और जरूरी सैंपल आदि इकट्ठा किए।



उधर, सोमवार की शाम ही दोनों की पोस्टमार्टम की औपचारिक रिपोर्ट मिल गई। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में कहा है कि दोनों के सीने में कॉर्बन मोनोऑक्साइड जमी हुई थी। ऐसा तभी होता है जब कार का ब्लोअर लंबे समय तक चालू रहा हो। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed