फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NGT asked, how many hotel closed.

एनजीटी ने पूछा, 'गंगा किनारे अब तक कितने होटल हुए बंद'

Tue, 15 Mar 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
NGT asked, how many hotel closed.
एनजीटी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पूछा है कि अब तक आदेश के मुताबिक बिना अनुमति वाले कितने होटलों को बंद किया गया। गोमुख से हरिद्वार तक गंगा किनारों पर बिना अनुमति संचालित व प्रदूषण फैलाने वाले होटलों पर ट्रिब्यूनल ने कार्रवाई का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


एनजीटी का यह निर्देश हरिद्वार के होटल पार्क प्राइम के खिलाफ दाखिल याचिका के बाद आया है। बेंच ने दो दिनों के भीतर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बंद किए गए होटलों की सूची मांगी है। वहीं होटल पार्क प्राइम को नोटिस भी दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी।
विज्ञापन


जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने सोमवार को महावीर सिंह व एडवोकेट जीसी त्यागी की ओर से दाखिल याचिका पर विचार के बाद यह निर्देश दिया। बेंच ने अपने निर्देश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वकील को कहा है कि वह निर्देश लेकर आएं और होटल पार्क प्राइम के वास्तविक दस्तावेज पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष 10 दिसंबर को दिया था निर्देश
बेंच ने बीते वर्ष 10 दिसंबर को गोमुख से हरिद्वार तक स्वच्छ गंगा के लिए विस्तृत आदेश दिया था। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ऐसे होटलों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था जो बोर्ड से बिना अनुमति लिए संचालित हो रहे हैं। साथ ही इनके जरिये निकासी किए जाने वाले अपशिष्ट पर भी रोकथाम का निर्देश दिया था।


उत्तराखंड ने मांगा समय
मालूम हो कि एनजीटी स्वच्छ गंगा के लिए चार चरणों में आदेश को सुनाएगा। इसमें पहले चरण के तहत गोमुख से हरिद्वार तक गंगा क्षेत्र के लिए फैसला सुनाया जा चुका है। वहीं उत्तराखंड ने एनजीटी से गुहार लगाई है कि उसे आदेशों का अनुपालन करने के लिए और वक्त दिया जाए। एनजीटी के जरिये दिए गए समयावधि में आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed