{"_id":"b1371caaf77cf63d0330b1f3d968973c","slug":"next-hearing-on-24-january-in-anupama-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपमा हत्याकांड : अगली सुनवाई 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपमा हत्याकांड : अगली सुनवाई 28 को
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Jan 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी। आरोपी राजेश की जमानत पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई। न्यायालय ने शुक्रवार 28 जनवरी को अगली सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है।
विज्ञापन
बचाव पक्ष की ओर से 15 जनवरी को राजेश की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई थी। जिस पर अदालत ने सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख नियत की थी।
फोटोग्राफर के बयान दर्ज
अनुपमा हत्याकांड में मंगलवार को पुलिस फोटोग्राफर के बयान दर्ज किए गए। मामले में यह 33वें गवाह के बयान थे। राजेश की जमानत पर अब 28 जनवरी को सुनवाई होगी। अन्य गवाहों के बयान पांच फरवरी को दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को एडीजे धर्म सिंह की कोर्ट में पुलिस फोटोग्राफर सतीश चंद्र के बयान दर्ज किए गए। 12 दिसंबर 2010 को अनुपमा गुलाटी का शव बरामद होने के बाद कांस्टेबल सतीश फोरेंसिक टीम संग राजेश के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
मौके पर खींची थी तस्वीरें
उन्होंने मौके पर तस्वीरें खींची थीं। 15 दिसंबर 2010 को राजेश की निशानदेही पर मसूरी रोड पर मालसी पुल के नीचे अनुपमा के पैर का पंजा बरामद करने के दौरान भी सतीश ने फोटो ली थीं। कोर्ट में ये तस्वीरें सतीश के सामने रखी गईं।
सतीश ने इनकी पहचान अपनी खींची फोटो के तौर पर की। इस दौरान राजेश गुलाटी, उसके पिता, मां और बहन-जीजा कोर्ट में मौजूद रहे।
उधर, राजेश की जमानत पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बचाव पक्ष के समय मांगने पर 28 जनवरी की तारीख तय की गई।