{"_id":"47fce62e40309a08378e082a42ca00e1","slug":"newspaper-distributors-will-get-insurance-cover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः समाचार पत्र वितरकों को भी बीमा कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः समाचार पत्र वितरकों को भी बीमा कवर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड देश का पहला प्रदेश है जो जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत समाचार पत्र वितरकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में पौने दो लाख का बीमा कवर लाभ देने जा रहा है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत समाचार पत्र वितरकों को शामिल करने संबंधी आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिए। अमर उजाला की पहल पर राज्य सरकार ने समाचार पत्र वितरकों को यह लाभ दिया है। समाचार वितरक इसके लिए 20 दिसंबर को सीएम को धन्यवाद देंगे और उनका सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि अमर उजाला की पहल पर ही उत्तर प्रदेश में भी समाचार पत्र वितरकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने इस पहल पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन
राज्य शासन ने एमएसबीवाई के कैश लेस स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी एमएसबीवाई का लाभ देने के आदेश दिए गए हैं। अब 22 दिसंबर को लाभार्थियों को एमएसबीवाई में पंजीकृत करने के लिए कैंप लगेंगे। ये कैंप सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे।
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी हो चुका है निर्णय
राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत समाचार पत्र वितरकों को शामिल करने का फैसला मंत्रिमंडल से पारित हो चुका है और मंत्रिमंडल के इस फैसले पर शासनादेश जारी करना प्रक्रियाधीन है।