{"_id":"cc509b0ba6db85fa05bb072192969e72","slug":"news-update-about-badrinath-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः 21 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः 21 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 19 Jul 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में 21 घंटे बाद खुला। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद राजमार्ग खुलने के बाद भी यातायात करीब दो घंटे बाद सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
शनिवार को तेज बारिश के चलते करीब पांच बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बंद हो गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शाम 6 बजे बाद श्रीनगर के लिए यातायात भी बंद कर दिया था। वहीं कुछ वाहन सिरोहबगड़ से वापस भी लौट आए थे।
विज्ञापन
रातभर पहाड़ी से हुए भूस्खलन से रविवार तड़के तक सिरोहबगड़ में राजमार्ग के दोनों तरफ भारी मलबा व पत्थरों का ढेर लग चुका था। स्थिति यह हो गई कि यहां पर सड़क पर करीब तीस मीटर से अधिक हिस्सा कई फिट मलबे से पूरी तरह से ढक गया।
विज्ञापन
इस समस्या के कारण दोतरफा यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और सड़क के दोनों तरफ तीन से चार किमी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
परेशान होती रहीं सवारियां
इस दौरान सड़क खुलने के इंतजार में सवारियां वाहनों में बैठकर परेशान होती रहीं। वहीं रुक-रुककर पहाड़ी से गिरते मलबे के बीच लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड राजमार्ग डिवीजन रुद्रप्रयाग द्वारा तीन मशीनों की मदद से राजमार्ग बहाली का कार्य जारी रहा।
कड़ी मशक्कत के बाद राजमार्ग सवा एक बजे खोला गया। इस मौके पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी मौजूद था। वाहनों की लंबी कतार होने के कारण यातायात को सामान्य होने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लग गया।
विदित हो कि बीते 11 जुलाई को भी सिरोहबगड़ में राजमार्ग सात घंटे बंद रहा था। लोनिवि एनएच रुद्रप्रयाग के ईई प्रवीन कुमार ने बताया कि पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे मलबा साफ करने में मजदूरों को खासी दिक्कतें हो रही हैं।