फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Newborn Baby Sale Information Sparks Panic in Pauri Garhwal Probe Reveals Legal Adoption Process

पौड़ी गढ़वाल: नवजात बेचने की सूचना से हड़कंप, जांच में निकला दत्तक ग्रहण, टीम ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल

Sat, 19 Sep 2026 05:44 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 19 Sep 2026 05:44 PM IST
सार

नवजात की खरीद-फरोख्त की सूचना से पौड़ी में बाल संरक्षण से जुड़े विभागों में हड़कंप मच गया। जांच के लिए पहुंची संयुक्त टीम ने पड़ताल की तो मामला बिक्री का नहीं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत हुए दत्तक ग्रहण का निकला।

विज्ञापन
Newborn Baby Sale Information Sparks Panic in Pauri Garhwal Probe Reveals Legal Adoption Process
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

करीब 15 दिन की नवजात बालिका के खरीद-फरोख्त की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल संरक्षण विभाग में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने जांच की तो पता चला कि मामला दत्तक ग्रहण का है। इसके बाद टीम ने दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देकर दत्तक ग्रहण की औपचारिकताएं पूरी कराईं।

विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन को बीते मंगलवार को नवजात बालिका के बेचने की सूचना मिली थी। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति और विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों से जानकारी लेने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जांच की।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार:  लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के अनुसार, जांच में प्रकरण दत्तक ग्रहण से संबंधित पाया गया। टीम ने संबंधित पक्षों को दत्तक ग्रहण के लिए कानूनी प्रावधानों और प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद अगले दिन बुधवार को दोनों पक्षों और गवाहों की मौजूदगी में पौड़ी स्थित उप-पंजीयक कार्यालय में हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण अधिनियम के प्रावधानों के तहत जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। प्रकरण में बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मोहित कुमार और विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के प्रतिनिधि अभिषेक नेगी की भूमिका रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed