फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new year celebration dehradun.

जश्न में डूबा शहर, देर रात थिरकते रहे युवा

Thu, 01 Jan 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Jan 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
new year celebration dehradun.

कई रंग-बिरंगी और सफेद-स्याह यादें छोड़कर वर्ष 2014 चला गया और उम्मीदों से भरा 2015 आ गया।

विज्ञापन


पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए देहरादून में देर रात तक जश्न चलता रहा। होटलों और रेस्टोरेंट में पार्टियों के साथ गली-मुहल्लों में युवाओं की टोलियां थिरकती रहीं।

रात के 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया और अपनी खुशी का इजहार किया। पुलिस सख्ती के बावजूद तेज रफ्तार से वाहन चलाने से युवा बाज नहीं आए। देर रात तक बाइकों पर युवाओं की टोलियां हल्ला करते हुए सड़कों पर दौड़ती रही।
विज्ञापन


नए साल के जश्न को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई थीं। दिन भर मसूरी रोड पर युवाओं की टोलियों का जमावड़ा रहा। शाम होते ही होटल और रेस्टोरेंट दूधिया रोशनी में नहा गए। म्यूजिक पार्टियों में युवा देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी करते रहे भ्रमण
नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस शाम चार बजे से मुस्तैद हो गई थी। शहर में 47 स्थानों पर उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीमें तैनात की गई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति, पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार राय शहर में भ्रमण कर पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करते रहे।

पार्टी नहीं होने पर हंगामा, दो पकड़े
रेसकोर्स में नए साल की पूर्व संध्या पर म्यूजिक पार्टी नहीं होने पर टिकट खरीदने वालों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने गुस्से में टेंट उखाड़ दिया। अग्रिम में भुगतान नहीं मिलने के कारण कलाकार लौट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आयोजकों को हिरासत में लेकर लोगों के रुपये वापस कराए।

डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के रेसकोर्स में बुधवार रात म्यूजिक पार्टी के लिए टिकट बेचे गए थे। आयोजन के लिए टेंट आदि लगाने के साथ ही कलाकार भी पहुंच गए। लेकिन एडवांस में रुपये नहीं मिलने के कारण बाहर से आए कलाकारों ने प्रस्तुति देने से मना कर दिया। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई।

टिकट खरीदकर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने हंगामा करते हुए टेंट को गिरा दिया। जानकारी मिलने पर डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और दो आयोजकों को उठाकर चौकी ले आई, जहां पर उनसे लोगों के पैसे वापस कराए गए। आयोजकों का कहना था कि पूरे टिकट नहीं बिकने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई।

एल्कोमीटर के पाइप में लगवाई फूंक
जश्न में शराब पीकर वाहन चलाने की आशंका में पुलिस ने चालकों की एल्कोमीटर केपाइप में खूब फूंक लगवाई। मसूरी जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट पर रोका गया। कई वाहन चालक नशे में मिले तो उनका चालान किया गया।

सिटी पेट्रोल यूनिट और सिविल पुलिस को 30 एल्कोमीटर दिए गए थे। एस्ले हाल, होटल अकेता, आराघर तिराहा, सैंट ज्यूड चौक, घंटाघर, प्रिंस चौक, बल्लूपुर चौक, सर्वे चौक, मंडी तिराहा, आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर पुलिस चेकिंग करती रही।

शौकीनों का जमावड़ा
शराब के शौकीनों का ठेकों पर देर रात तक जमावड़ा लगा रहा। ठेकों को भी नए साल की पूर्व संध्या पर एक घंटे अधिक समय तक खुले रहने की अतिरिक्त छूट दी गई थी। रात तक शराब खरीदने के लिए लोगों की कतार लगी रही।

देर रात दस लोग पहुंचे अस्पताल
नए साल के जश्न में शराब के नशे में झूमना 10 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। 8 लोग तो शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाने के कारण घायल हुए जबकि दो लोग घूरने के चक्कर में हुई मारपीट में जख्मी हो गए और अस्पताल पहुंच गए।

देर रात दो बाइक वाले राजुपर रोड पर जाखन के पास डिवाइडर से टकराकर गिर गए। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हैं।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह लोग मसूरी से नए साल का जश्न मनाकर आ रहे थे। सभी शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। हादसा भी तेज रफ्तार और नशे के कारण हुआ बताया जा रहा है। युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।

इसी तरह शराब के नशे में तेज गति से कार चले रहे चार युवक मोहकमपुर में घायल हो गए। इन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक तेज गति से कार चला रहा था।

कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में से युवकों को मुश्किल से निकाला और दून अस्पताल में भर्ती कराया। सभी शराब के नशे में धुत बताए जा रहे हैं। यह लोग किसी पार्टी में भाग लेकर आ रहे थे।

उधर, चकराता रोड पर शराब के नशे में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में ऐसी मारपीट हुई कि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का दून अस्पताल में भर्ती कराया है।


बताया जा रहा है कि सभी शराब के नशे में थे। एक पक्ष के यह कहने पर कि तू मुझे घूर क्यों रहा है? दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि सभी नए साल का जश्न मानने के लिए सड़क पर एकत्रित हुए थे और नशे में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed