फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2023: Red alert in Rajaji Tiger Reserve Cancellation of holidays of employees

New Year 2023: राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, हाथियों से की जा रही गश्त

Sat, 10 Dec 2022 12:38 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Dec 2022 12:38 AM IST
सार

क्रिसमस और नए साल पर बड़ी संख्या में सैलानी राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने के लिए आते हैं। इसके अलावा राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास के रिजॉर्ट आदि में भी पर्यटक ठहरते हैं। इसका फायदा कई बार वन्य जीव तस्कर भी उठा लेते हैं।

विज्ञापन
New Year 2023: Red alert in Rajaji Tiger Reserve Cancellation of holidays of employees
हाथी पर गश्त करते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही पालतू हाथियों से गश्त शुरू कर दी। कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है।

विज्ञापन


क्रिसमस और नए साल पर बड़ी संख्या में सैलानी राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने के लिए आते हैं। इसके अलावा राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास के रिजॉर्ट आदि में भी पर्यटक ठहरते हैं। इसका फायदा कई बार वन्य जीव तस्कर भी उठा लेते हैं। पर्यटकों की आड़ में जंगल में घुसकर शिकार करने की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: नंधौर इको-सेंसिटिव जोन में खनन की अनुमति नहीं, 14 वर्षीय पर्यावरण प्रेमी की शिकायत पर हुआ फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर राजाजी में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए हाथियों से गश्त शुरू करा दी गई। जिसमें पहले दिन मुंढाल और घासीराम सेक्शन में गश्त के लिए हाथियों व वन कर्मियों को रवाना किया गया। गश्त का पूरे माह का रूट भी तैयार लिया गया है। अलग-अलग टीमें राजाजी के विभिन्न जंगलों में गश्त पर जाएंगी।

 क्रिसमस-डे और नए वर्ष पर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पालतू हाथियों से संवेदनशील क्षेत्रों की गश्त शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
- शैलेश घिल्डियाल, रेंजर, चीला रेंज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed