फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new trick for land grabbing

जमीन के लिए आजादी से पहले के दस्तावेजों में हेराफेरी

Mon, 30 Dec 2013 01:00 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Dec 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
new trick for land grabbing

राजधानी देहरादून में जमीन पर कब्जा करने के लिए भूमाफिया नए-नए फंडे अपना रहे हैं।

विज्ञापन


आजादी के पहले के दस्तावेजों में हेराफेरी कर जमीन हथियाने की कोशिशें की जा रही हैं। ‘सहारनपुरिया’ गिरोह लोगों को ऐसे पुराने रिकॉर्ड बेच रहा है। इस फर्जीवाड़े की आड़ में कब्जे का नया खेल चल रहा है। ऐसी शिकायतें जिला प्रशासन को मिलने लगी हैं।

देहरादून मेरठ कमिश्नरी में आता था
पहले देहरादून मेरठ कमिश्नरी में आता था और यह सहारनपुर की तहसील हुआ करती थी। तब सारे रिकॉर्ड सहारनपुर में रखे जाते थे। आजादी के बाद बड़े पैमाने पर घाटी में फसाद हुए, जिसमें बहुत लोग मारे गए।
विज्ञापन


इस दौरान बहुत से लोग भाग गए, जिनका अब अता-पता नहीं है। देहरादून जिला बना, फिर अलग प्रांत बन गया। लेकिन बहुत से रिकॉर्ड अब भी सहारनपुर में पड़े हैं।

फसाद में जो लोग मरे या भाग गए उनकी जमीनें ग्राम समाज में आ गईं। अब जब दून में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं तो बरसों पुराने ये रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। कर्मचारियों की मिलीभगत से गिरोह ऐसे दस्तावेजों के जरिए मोटी कमाई करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने रिकॉर्ड के आधार जमीनों पर जमा रहे हक
इन्हीं दस्तावेजों से भूमाफिया, नेता, अधिकारियों और कर्मचारियों के गठजोड़ से जमीन पर कब्जे का नया फंडा अपना रहे हैं। लोग सहारनपुर से पुराने रिकॉर्ड बनवाते हैं और उसी आधार पर यहां जमीनों पर हक जमा लेते हैं।

सूत्रों का कहना है कि जो जमीन ग्राम समाज, नगर निगम और राजस्व विभाग के पास है उस पर कब्जे में ज्यादा विवाद नहीं होता। बखेड़ा तो वहां खड़ा होता है जहां किसी व्यक्ति ने घर बना लिया है और अब उससे जगह छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।

ऐसे कई पीड़ित शिकायती पत्र लेकर नेताओं और अधिकारियों से गुहार लगाते फिर रहे हैं। जमीन पर कब्जे के एक मामले में केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। इसके अलावा लोग जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र दे रहे हैं।


सूत्रों ने बताया कि बहुत से रिकॉर्ड सहारनपुर से नहीं आए हैं। इस संबंध में सहायक अभिलेख अधिकारी (एआरओ) रामजी शरण ने बताया कि पुराने रिकॉर्ड जहां के होते हैं वहीं रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed